NEET 2025: नीट में ऑल इंडिया रैंक 15 लाने वाले मानवेंद्र सिंह का सम्मान, समाज में खुशी की लहर

neet-2025

NEET 2025: नीट में ऑल इंडिया रैंक 15 लाने वाले मानवेंद्र सिंह का सम्मान, समाज में खुशी की लहर

neet 2025 नीट में ऑल इंडिया रैंक 15 लाने वाले मानवेंद्र सिंह का सम्मान समाज में खुशी की लहर

NEET 2025: जोधपुर जिले के चावण्डियाली गांव के युवा मानवेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 15 हासिल की है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर राजपुरोहित मेडिकल मित्र मंडल, जोधपुर द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। [caption id="attachment_90221" align="alignnone" width="300"]NEET 2025: NEET 2025:[/caption]

NEET 2025: जोधपुर और राजस्थान का नाम गौरव से ऊंचा कर दिया

मानवेंद्र सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी पुख सिंह भैंसर (चावण्डियाली) के सुपुत्र हैं। उन्होंने नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा में पूरे देशभर के करीब 23 लाख छात्रों के बीच 15वीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे राजपुरोहित समाज, गांव, जोधपुर और राजस्थान का नाम गौरव से ऊंचा कर दिया है।

NEET 2025: बल्कि युवाओं को प्रेरणा देने वाला

सम्मान समारोह में उन्हें पारंपरिक साफा पहनाकर, फूलों के गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही, उनके पिता पुख सिंह को भी मंच पर साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। यह दृश्य न केवल गौरवपूर्ण था, बल्कि युवाओं को प्रेरणा देने वाला भी।

23 लाख छात्रों के बीच 15वीं रैंक प्राप्त करना वास्तव

समारोह को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह बारवा ने कहा, “23 लाख छात्रों के बीच 15वीं रैंक प्राप्त करना वास्तव में एक असाधारण उपलब्धि है। यह मानवेंद्र की अथक मेहनत, लगन और माता-पिता के सहयोग का फल है।”

NEET 2025: बढ़ने के लिए हमेशा सहयोग करता रहेगा

इस कार्यक्रम में संगठन के सुरजीत सिंह धांगड़वास और जितेन्द्र सिंह भैंसर ने कहा कि यह सफलता समाज के हर युवा को बड़ी प्रेरणा देगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल मित्र मंडल समाज के युवाओं को मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हमेशा सहयोग करता रहेगा। NEET 2025: समारोह में समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे जिनमें ओंकार सिंह डँढोरा, भगीरथ सिंह निम्बाडा, भगवानसिंह जैतिवास, अर्जुन सिंह सुरानी, गजेंद्र सिंह पुनाड़िया, देवी सिंह छोटी बावड़ी, किशन सिंह ओसिया, सुमेर सिंह रूपावास, सम्पत सिंह नारवा, नरेंद्र सिंह टूकलिया, सूरजपाल सिंह राजपुरा, रणजीत सिंह ऊटाम्बर, खिंव सिंह भाटेलाई, मुकेश सिंह रुंदीया, उत्तम सिंह अर्थंडी, मनीष सिंह धीरदेसर, गिरधारी सिंह दुगोली, विक्रम सिंह धारिया, पृथ्वी सिंह बासनी, जितेंद्र सिंह भावण्डा, सुनील सिंह कोसना प्रमुख रूप से शामिल थे। यह कार्यक्रम समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बन गया है, जो आने वाले समय में और भी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

संबंधित सामग्री

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब में AAP के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक माहौल गर्माया। विधानसभा चुनाव से पहले यह घटना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनी।

बिहार में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए नई पहल, CM ने कि कई घोषणाएं

बिहार

बिहार में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए नई पहल, CM ने कि कई घोषणाएं

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और नए निवेश की घोषणा की।

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

छत्तीसगढ़

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

A girl's body was discovered hanging from a tree in Ramanujganj, causing panic in the area. Police are investigating whether it was a suicide or murder.

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

देश-विदेश

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

मुंबई के मीरा रोड में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला किया। आरोपी के पास से ISIS से जुड़ी सामग्री मिली।

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि

फाइनेंस

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि

शेयर बाजार ने आज गिरावट दर्ज की, सेंसेक्स 416.72 अंक गिरकर 76886.91 पर और निफ्टी 97.00 अंक गिरकर 23995.70 पर बंद हुआ।