Mansarovar Dam: मानसरोवर बांध पर कलेक्टर ने जल पूजन कर दिलाई जल संरक्षण की शपथ

mansarovar-dam

Mansarovar Dam: मानसरोवर बांध पर कलेक्टर ने जल पूजन कर दिलाई जल संरक्षण की शपथ

mansarovar dam मानसरोवर बांध पर कलेक्टर ने जल पूजन कर दिलाई जल संरक्षण की शपथ

Mansarovar Dam: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला प्रशासन ने “वंदे जल-वंदे गंगा” अभियान के अंतर्गत टहला क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक मानसरोवर बांध पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला और प्रभारी सचिव वैभव गलेरिया ने जल पूजन कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान राजीविका समूह की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों और कार्मिकों ने जल संरक्षण की शपथ ली। [caption id="attachment_85988" align="alignnone" width="300"]Mansarovar Dam Mansarovar Dam[/caption]

Mansarovar Dam: संचयन से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेंगे

दोषपूर्ण जल प्रबंधन और गिरते जल स्तर को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने बताया कि मानसरोवर बांध जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में अनेक पारंपरिक जल संरचनाएं हैं, जिनका संरक्षण करके जल संकट से बचा जा सकता है। आने वाले 15 दिनों में जिला स्तर पर सभी विभाग समन्वय बनाकर जल संचयन से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेंगे।

Mansarovar Dam: अभियान आगामी 20 जून तक जारी रहेगा

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत मानसून पूर्व तैयारी के अंतर्गत अमृत सरोवरों और तालाबों की मरम्मत, बावड़ियों की सफाई तथा स्थानीय श्रमदान जैसी गतिविधियों को गति दी जाएगी। टहला क्षेत्र में कई प्राचीन बावड़ियां मौजूद हैं, जिन्हें ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चिन्हित कर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान आगामी 20 जून तक जारी रहेगा।

Mansarovar Dam: शरद राठिया प्रमुख रूप से शामिल रहे

इस आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें जिला परिषद CEO गौरव सालुखे रविन्द्र, प्रशिक्षु IAS ऐश्वर्यम प्रजापत, एडीएम प्रथम मुकेश कायथवाल, एडीएम द्वितीय योगेश डागुर, अतिरिक्त UIT सचिव सोहन सिंह नरुका, अलवर SDM यथार्थ शेखर, राजगढ़ SDM हरकेश मीना, टहला तहसीलदार शरद राठिया प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Mansarovar Dam: जनता से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की

इस अवसर पर पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हेमसिंह भड़ाना ने भी जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया और जनता से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।