जोधपुर से ISIS हैंडलर गिरफ्तार, देश-विरोधी कंटेंट बरामद

isis-handler-arrested-jodhpur-anti-national-content-recovered

जोधपुर से ISIS हैंडलर गिरफ्तार, देश-विरोधी कंटेंट बरामद

जोधपुर से isis हैंडलर गिरफ्तार देश-विरोधी कंटेंट बरामद

ISIS handler arrested in Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ISIS से जुड़े एक सोशल मीडिया नेटवर्क का सदस्य पकड़ा गया। आरोपी के फोन से ISIS संबंधी संदिग्ध वीडियो बरामद हुए हैं, जिन्हें वह सोशल मीडिया ग्रुप्स में शेयर कर युवाओं का ब्रेनवॉश कर कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ता था। वह पहले से जेल में बंद ISIS से जुड़े अन्य लोगों के कॉन्टेक्ट में भी था।

[caption id="attachment_143099" align="alignnone" width="1128"]आरोपी जीशान आरोपी जीशान[/caption]

ISIS हैंडलर गिरफ्तार

दरअसल, कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पुलिस ने ISIS कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े युवक को गिरफ्तार किया था। उसकी पूछताछ में जोधपुर के नई सड़क इलाके का 19 साल का युवक जीशान का नाम सामने आया। इस सूचना पर मंगलवार शाम विजयवाड़ा पुलिस की टीम जोधपुर पहुंची और सदर बाजार थाना प्रभारी माणक राम की टीम के साथ मिलकर देर रात जीशान को हिरासत में लिया। 

देश-विरोधी कंटेंट

हालांकि, आरोपी काफी चालाक निकला। उसने अपने मोबाइल से सभी वीडियो और देश-विरोधी कंटेंट डिलीट कर दिए थे, लेकिन फॉरेंसिक टीम ने डेटा रिकवर कर लिया। जांच में पता चला कि वह ‘BENX’ नाम के एक ग्रुप का एडमिन था, जिसमें वह उग्रवादी विचारधारा वाले शॉर्ट वीडियो और वॉइस नोट नियमित रूप से अपलोड करता था।

[caption id="attachment_143100" align="alignnone" width="1127"]ISIS हैंडलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ISIS हैंडलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार[/caption]

ISIS handler arrested in Jodhpur: युवकों का ब्रेनवॉश

उसे हैंडल करने वाले हैंडलर ने पहले उसकी परीक्षा ली थी। जिसमें सफल होने के बाद उसे उस ग्रुप का एडमिन बनाया था। जिसके बाद वो अन्य युवकों को अपनी विचारधारा से जोड़ने लगा। हालांकि अब तक की पूछताछ में उसने कुछ स्पष्ट नहीं बताया है, लेकिन पुलिस के मुताबिक करीब 2 साल से वो ग्रुप से जुड़ा हुआ था। 

जब उसका साथी विजयवाड़ा में पुलिस के हत्थे चढ़ा, तो उसने तुरंत ग्रुप से खुद को अलग कर लिया था। ग्रुप में विदेशी कट्टरपंथियों के भी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की छानबीन कर रही है, जिससे और भी नाम सामने आ सकते हैं।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।