Hindon News: मुंडरी टीम बनी रात्रिकालीन प्रीमियर लीग 2025 की विजेता

hindon-news

Hindon News: मुंडरी टीम बनी रात्रिकालीन प्रीमियर लीग 2025 की विजेता

hindon news मुंडरी टीम बनी रात्रिकालीन प्रीमियर लीग 2025 की विजेता

Hindon News: हिंडौन (राजस्थान): बझेड़ा पंचायत के लिलोटी गांव में चल रही रात्रिकालीन प्रीमियर लीग 2025 का समापन सोमवार को हुआ। इस टूर्नामेंट में लगभग 60 टीमों ने भाग लिया, जिसमें युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।   [caption id="attachment_88538" align="alignnone" width="300"]Hindon News Hindon News[/caption] 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली फाइनल मुकाबला मुंडरी और शेखपुरा टीमों के बीच खेला गया। शेखपुरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंडरी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केवल 11 ओवर में 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली और टूर्नामेंट की विजेता बनी। Hindon News: समाज में भी सकारात्मक बदलाव आता इस अवसर पर आयोजन समिति और बझेड़ा पंचायत के पंच-पटेलों ने विजेता टीम को बधाई दी और युवाओं को प्रोत्साहित किया। पंचों ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर खेलों में आगे आना चाहिए और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलकूद में अपनी पहचान बनानी चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव आता है। Hindon News: दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की मैच के समापन से पूर्व, अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। Hindon News: खेलों के प्रति उत्साह का माहौल तैयार किया। फाइनल मुकाबले के दौरान हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी और क्षेत्रवासी मैदान में मौजूद रहे। टूर्नामेंट ने न केवल युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेलों के प्रति उत्साह का माहौल तैयार किया। Hindon News:इससे जुड़ सकें और अपने हुनर को मंच दे सकें आयोजकों ने भविष्य में और बड़े स्तर पर टूर्नामेंट कराने की घोषणा की है ताकि अधिक से अधिक युवा इससे जुड़ सकें और अपने हुनर को मंच दे सकें।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।