E-cigarette: मीठे धुएं के पीछे छिपा कड़वा सच,कुछ आविष्कार समाज के लिए संकट

e-cigarette

E-cigarette: मीठे धुएं के पीछे छिपा कड़वा सच,कुछ आविष्कार समाज के लिए संकट

e-cigarette मीठे धुएं के पीछे छिपा कड़वा सचकुछ आविष्कार समाज के लिए संकट

E-cigarette: आज की तकनीक जहां मानवता के हित के लिए विकसित हुई, वहीं कुछ आविष्कार समाज के लिए संकट भी बन गए हैं। ई-सिगरेट इसका ताजा उदाहरण है, जो युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आकर्षक फ्लेवर, स्टाइलिश डिजाइन और सोशल मीडिया ट्रेंड्स ने इसे एक "कूल" आदत बना दिया है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह धीमा ज़हर बनकर युवा पीढ़ी के भविष्य को निगल रहा है। [caption id="attachment_86185" align="alignnone" width="240"]E-cigarette लेखक किरोड़ी लाल मीना[/caption]

E-cigarette: मानसिक और शारीरिक रूप से निर्बल

ई-सिगरेट एक बैटरी चालित उपकरण है, जो निकोटीन और रसायनों से भरे लिक्विड को गर्म कर वाष्प बनाता है, जिसे सांस के जरिए अंदर लिया जाता है। पारंपरिक सिगरेट के धुएं की बजाय इसमें भाप निकलती है, जो दिखने में भले ही कम खतरनाक लगे, लेकिन इसके प्रभाव कहीं ज्यादा गंभीर हैं। इसमें मौजूद निकोटीन मस्तिष्क विकास पर असर डालता है और युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से निर्बल करता है।

E-cigarette: अनदेखी इसे और खतरनाक बना रही

शोधों में यह स्पष्ट हुआ है कि ई-सिगरेट का सेवन करने वाले किशोरों में फेफड़ों की बीमारियां, हृदय रोग, तनाव, अवसाद और ध्यान भटकने जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। कई मामलों में आत्महत्या की प्रवृत्ति भी सामने आई है। इसके बावजूद समाज की चुप्पी और अभिभावकों की अनदेखी इसे और खतरनाक बना रही है।

E-cigarette: हकीकत में वे खुद को खोखला कर रहे

ई-सिगरेट की लत अब सिर्फ नशा नहीं, बल्कि पहचान और अभिव्यक्ति का भ्रम बन चुकी है। युवाओं को लगता है कि वे इससे आधुनिक बन रहे हैं, जबकि हकीकत में वे खुद को खोखला कर रहे हैं।

E-cigarette: माता-पिता को बच्चों से खुलकर संवाद करना होगा

समाधान जागरूकता से ही संभव है। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर यह बताया जाना चाहिए कि यह कोई फैशन नहीं, बल्कि एक धीमा आत्मघात है। माता-पिता को बच्चों से खुलकर संवाद करना होगा, उन्हें डराने के बजाय समझाना और मार्गदर्शन देना होगा।

E-cigarette: जहरीली आदत युवाओं तक न पहुंचे

भारत में ई-सिगरेट पर कानूनी प्रतिबंध है, जिसमें निर्माण, बिक्री, वितरण, भंडारण और प्रचार तक को अपराध माना गया है। सरकार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज, स्कूल, मीडिया और हर नागरिक को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि यह जहरीली आदत युवाओं तक न पहुंचे।

हमें मिलकर एक ऐसा समाज बनाना है जहां धुएं नहीं, उम्मीदें उड़ें।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।