Baran rural water : बारां अटल भू जल योजना के अंतर्गत निर्मित एनिकट का निरीक्षण

baran-rural-water

Baran rural water : बारां अटल भू जल योजना के अंतर्गत निर्मित एनिकट का निरीक्षण

baran rural water  बारां अटल भू जल योजना के अंतर्गत निर्मित एनिकट का निरीक्षण

Baran rural water : बारां, 2 जून। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजवीर सिंह चौधरी ने ग्राम सम्भलपुर में अटल भू जल योजना के तहत जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा निर्मित एनिकट का सोमवार को निरीक्षण किया।

[caption id="attachment_85702" align="alignnone" width="300"]Baran rural water Baran rural water[/caption]

Baran rural water: क्षेत्रीय प्रभावों की जानकारी प्राप्त की

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, जल संग्रहण क्षमता और ग्रामीणों को होने वाले संभावित लाभों की जानकारी ली। सीईओ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से योजना की प्रगति और इसके क्षेत्रीय प्रभावों की जानकारी प्राप्त की।

किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा

इस अवसर पर जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज पूरबगोला और पंचायत समिति बारां की विकास अधिकारी श्वेता खोरवाल भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने बताया कि यह एनिकट वर्षा जल के संचयन, भूजल स्तर बढ़ाने और सिंचाई सुविधा में सुधार के उद्देश्य से बनाया गया है, जिससे क्षेत्रीय किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

लापरवाही न हो और कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं

सीईओ राजवीर सिंह चौधरी ने कहा कि अटल भू जल योजना के अंतर्गत किए जा रहे जल संरक्षण कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने में मददगार साबित हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं।

Baran rural water: दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी योजना से जुड़ी उम्मीदें जताईं और इसे जल स्तर सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

READ MORE: बारां में “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत ‘रन फॉर एनवायर्नमेंट’ का आयोजन

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।