Baran district : 'वंदे गंगा' अभियान के तहत शाहाबाद में श्रमदान और पौधरोपण कार्यक...

baran-district

Baran district : 'वंदे गंगा' अभियान के तहत शाहाबाद में श्रमदान और पौधरोपण कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश

baran district  वंदे गंगा अभियान के तहत शाहाबाद में श्रमदान और पौधरोपण कार्यक्रम जल संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश

Baran district : बारां, ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान (5 से 20 जून 2025) के अंतर्गत सोमवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग, शाहाबाद खंड द्वारा व्यापक स्तर पर श्रमदान और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व अधिशासी अभियंता हरि प्रसाद मीना ने किया, जिसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

[caption id="attachment_86762" align="alignnone" width="225"]Baran district Baran district[/caption]

कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

कार्यक्रम में सहायक अभियंता संदीप कुमार (किशनगंज), कनिष्ठ अभियंता दिवेश अग्रवाल (किशनगंज), कृष्णकांत मेहता (केलवाड़ा), नेतराम गुर्जर (शाहाबाद प्रथम), नरेश कुमार (शाहाबाद द्वितीय), शाहाबाद सरपंच, वरिष्ठ पत्रकार रामचरण माली समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Baran district : निर्माण कार्य किया गया

इस अभियान के दौरान डाक बंगला परिसर, सा.नि.वि. कार्यालय, तहसील कार्यालय शाहाबाद, उपखंड अधिकारी कार्यालय शाहाबाद, तहसील कार्यालय किशनगंज और उपखंड कार्यालय किशनगंज में वर्षा जल संग्रहण संरचनाओं (RTWHS) का निर्माण कार्य किया गया।

Baran district : 50 गड्ढे तैयार किए गए

सड़क किनारे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुण्डियर से बैंत सड़क मार्ग पर 50 पौधे लगाए गए और आगामी पौधरोपण के लिए 150 गड्ढों की खुदाई की गई। वहीं, इकलेरा-सागर सड़क मार्ग पर 10 पौधे रोपे गए और 50 गड्ढे तैयार किए गए।

Baran district : इस पहल में भागीदारी की अपील की

अधिशासी अभियंता हरि प्रसाद मीना ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, हरियाली का विस्तार और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। उन्होंने इसे जनसहभागिता पर आधारित आंदोलन बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पहल में भागीदारी की अपील की।

पर्यावरण देने की जिम्मेदारी का भी प्रतीक

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और संवर्धन में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। ‘वंदे गंगा’ अभियान के अंतर्गत चल रही गतिविधियाँ न केवल जल संकट के समाधान की दिशा में एक प्रयास हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और समृद्ध पर्यावरण देने की जिम्मेदारी का भी प्रतीक हैं।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।