498A Tea Cafe: बारां में UPSC छात्र ने पत्नी के झूठे केस के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया

498a-tea-cafe

498A Tea Cafe: बारां में UPSC छात्र ने पत्नी के झूठे केस के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया

498a tea cafe बारां में upsc छात्र ने पत्नी के झूठे केस के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया

498A Tea Cafe: राजस्थान के बारां जिले के अंता कस्बे में रहने वाले कृष्ण कुमार धाकड़ ने पत्नी द्वारा लगाए गए झूठे दहेज और घरेलू हिंसा के आरोपों से परेशान होकर एक अनोखा कदम उठाया है। कभी UPSC की तैयारी कर रहे धाकड़ ने अब हथकड़ी पहनकर चाय की दुकान शुरू की है, जिसका नाम रखा है – 498A टी कैफे। इस कैफे की टैगलाइन है – "जब तक नहीं मिलेगा न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय।"

[caption id="attachment_88286" align="alignnone" width="222"]498A Tea Cafe: 498A Tea Cafe:[/caption]

498A Tea Cafe: जब तक नहीं मिलेगा न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय

धाकड़ की पत्नी मीनाक्षी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और लाखों रुपये के लेन-देन को लेकर केस दर्ज कराया है। कृष्ण कुमार का दावा है कि वह बीते तीन वर्षों से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं और मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। इस स्थिति से जूझते हुए उन्होंने अपने विरोध को सार्वजनिक मंच पर लाने का फैसला किया।

निष्पक्ष जांच हो और निर्दोष पुरुषों को न्याय मिले

अपनी चाय की दुकान पर वह एक अनोखा दृश्य पेश करते हैं – सिर पर सेहरा, गले में वरमाला, और हाथों में हथकड़ी पहने हुए चाय परोसते हैं। यह प्रतीकात्मक विरोध उनके अनुसार “498A कानून के गलत इस्तेमाल” पर सवाल खड़ा करता है। वह चाहते हैं कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच हो और निर्दोष पुरुषों को न्याय मिले।

498A Tea Cafe: कानून के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने का तरीका बता रहे

सोशल मीडिया पर ‘498A टी कैफे’ की चर्चा तेज़ हो रही है। देशभर से लोग कृष्ण कुमार की इस पहल पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ इसे साहसी कदम मान रहे हैं तो कुछ इसे कानून के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने का तरीका बता रहे हैं।

498A Tea Cafe: समाज और शासन दोनों गंभीरता से ध्यान देंगे

धाकड़ का कहना है कि उन्होंने अपनी शिक्षा और करियर को दांव पर लगाया, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। अब वे इस कैफे के जरिए अपनी बात समाज तक पहुंचा रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि कानून के दुरुपयोग पर समाज और शासन दोनों गंभीरता से ध्यान देंगे।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।