अजमेर में जायरीन बहा… मुश्किल से बची जान
Rajasthan Monsoon Alert: राजस्थान में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं… अजमेर में दरगाह शरीफ की ज़ियारत पर आया एक जायरीन पानी के तेज बहाव में बह गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे किसी तरह बचा लिया।
15 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में कोटा के सांगोद में 166 मिमी बारिश दर्ज की गई… जो सबसे अधिक रही। इसके अलावा प्रतापगढ़ में 148 मिमी, धौलपुर में 140 मिमी और अजमेर में 89 मिमी बारिश हुई। निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
read more: निवेश उस्तव में शामिल हुए उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी
तापमान में गिरावट… कई शहरों में सर्दी जैसा अहसास
लगातार बारिश की वजह से राजस्थान के कई जिलों में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। सिरोही में न्यूनतम तापमान 21°C, अजमेर में 24.3°C और जयपुर में 26°C दर्ज किया गया। जैसलमेर और जालौर जैसे गर्म जिलों में भी अब मौसम सुहाना हो गया है।
लो-प्रेशर सिस्टम का असर जारी
Rajasthan Monsoon Alert: मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पास बना लो-प्रेशर सिस्टम पूर्वी राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इसका सीधा असर कोटा, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभागों पर पड़ेगा, जहां अगले 24 घंटे में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। राहत की उम्मीद 20 जुलाई के बाद जताई गई है, जब बारिश की तीव्रता में गिरावट आ सकती है।
read more: 511 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ यात्रा का Video वायरल: हर साल बढ़ती है लंबाई
