Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS : पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़वासियों को देंगे सौगात
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS : पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़वासियों को देंगे सौगात

Taruna Samariya October 31, 2025

PM Narendra Modi Chhattisgarh gift 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर का दौरा करेंगे। यह दौरा छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस यानी राज्य की रजत जयंती के महोत्सव के उपलक्ष्य में हो रहा है। मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ प्रदेशीय नेता इस महत्वपूर्ण दिन पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करेंगे। मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के लिए कई सौगात लेकर आने वाला है जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

दौरे के कार्यक्रम

पीएम मोदी करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे। उनका दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है जिसमें वे छह प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दिन की शुरुआत वे सत्य साईं अस्पताल से करेंगे जहां हजारों बच्चों का हृदय ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है, वहां वे बच्चों से मिलेंगे और उनके साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जो छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण होगा।

नए विधानसभा भवन का करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे जो राज्य की राजनीतिक और विकास यात्रा में नया अध्याय खोलने वाला है। इसके बाद वह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम म्यूजियम का उद्घाटन कर छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और इतिहास को सम्मानित करेंगे। यह दोनों पहलें प्रदेश के सांस्कृतिक और प्रशासनिक विकास को उजागर करेंगी।

READ MORE :पेंशनरों को सीएम साय की बड़ी सौगात, अब अब घर बैठे मिलेगी ये बड़ी सुविधा

राज्योत्सव समारोह के शुभारंभ में पीएम मोदी

शाम 2:30 बजे से पीएम मोदी राज्योत्सव समारोह का भाषण और शुभारंभ करेंगे जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि और नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, विकास की कहानियां देश के सामने प्रस्तुत की जाएंगी।

मंत्री केदार कश्यप का बयान

मंत्री केदार कश्यप ने कहा,कि पीएम मोदी का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए “सौगात” साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की रजत जयंती के अवसर पर पीएम द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाएं और सुविधाएं राज्य की उन्नति को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। मंत्री ने जनता से अपील की है कि वह ऐतिहासिक अवसर में भाग लें और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूरा इंतजाम

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। रायपुर में ट्रैफिक डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।प्रशासन ने जनता से संयम और सहयोग की भी अपील की है।

पीएम मोदी का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का अवसर है, जिसे लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह और उम्मीद का माहौल है। इस रजत जयंती समारोह से छत्तीसगढ़ की पहचान और विकास को एक नई दिशा मिलेगी

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Benefits of Steaming Vegetables: सब्जियों को उबालना या भाप में पकाना – कौन-सा है ज्यादा हेल्दी?
Next: हिमाचल में फिर कंपकपाती ठंड: 4 नवंबर को बर्फबारी के आसार

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.