PM MODI: भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस...

pm-modi-2

PM MODI: भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, महिला अधिकारियों की बड़ी भूमिका

pm modi भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था महिला अधिकारियों की बड़ी भूमिका

PM MODI: भोपाल में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जंबूरी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए पुलिस ने दो विशेष रणनीतियां – प्लान A और प्लान B तैयार की हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

[caption id="attachment_84493" align="alignnone" width="300"]PM MODI PM MODI[/caption]

PM MODI: जंबूरी मैदान पर तीन हेलीपैड बनाए गए

कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं, जहां प्रधानमंत्री स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचेंगे। मौसम खराब होने या बारिश की स्थिति में प्रधानमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से लाया जाएगा।

PM MODI: महिला अधिकारियों के जिम्मे रहेगी

इस बार कार्यक्रम की खास बात यह है कि सुरक्षा व्यवस्था में 50% से अधिक महिला अधिकारियों को तैनात किया गया है। पहली बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में महिला सुरक्षाकर्मी शामिल होंगी। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, कारगेट सहित सभी प्रमुख हिस्सों की निगरानी महिला अधिकारियों के जिम्मे रहेगी।

PM MODI: अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगी

सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्पेशल डीजी सोनाली मिश्रा के पास रहेगी, जबकि 6 से अधिक महिला IPS अधिकारी अलग-अलग सेक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा, करीब तीन दर्जन ASP और DSP रैंक की महिला अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगी।

यातायात को प्रतिबंधित किया गया

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष योजना बनाई गई है। दूसरे शहरों से भोपाल आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम के दौरान शहर में जाम की स्थिति न बने। जंबूरी मैदान की ओर जाने वाली गाड़ियों के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है, और कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर आम यातायात को प्रतिबंधित किया गया है।

पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार

इस व्यापक सुरक्षा प्लान के तहत प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।