pm-awas-mela-chhattisgarh-gift-of-new-house-before-diwali

PM Awas Mela: छत्तीसगढ़ दिवाली से पहले नए आवास की सौगात

By : Narendra Singh
PM Awas Mela: छत्तीसगढ़ दिवाली से पहले नए आवास की सौगात

नवरात्रि में डिप्टी CM सौंपेंगे आवास की चाबी

PM Awas Mela:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में शामिल पीएम आवास योजना पर सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार तेजी से काम कर रही है. इसी कड़ी में डिप्टी सीएम विजय शर्मा 9 अक्टूबर को कबीरधाम जिले में आयोजित प्रधानमंत्री आवास मेलामें शामिल होंगे और हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी सौंपेंगे

नवरात्रि में मिलेगी आवास की चाबी

9 अक्टूबर 2024 को कवर्धा के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिला स्तरीय भव्य आवास मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस आवास मेले में डिप्टी सीएम विजय शर्मा की उपस्थिति में जिले के 18 हजार से अधिक आवासहीन ग्रामीण परिवारों को उनके नए स्वीकृत हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का अविकृत पत्र वितरण कर सम्मानित किया जाएगा.

PM Awas Mela:इतने लोगों को मिलेगे नए आवास

डिप्टी सीएम विजय शर्मा इस आवास मेले में कबीरधाम जिले के 12 हजार से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नए आवास की चाबी भेंट कर उनकी खुशियों में शामिल होंगे. कुछ दिनों पहले ही पीएम आवास योजना के तहत 12 हजार से अधिक आवास पूरे किए गए हैं.