Yogi Adityanath Guru Purnima Puja: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुरू पूर्णिम...

yogi-adityanath-guru-purnima-puja-2025

Yogi Adityanath Guru Purnima Puja: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुरू पूर्णिमा पर की विशेष पेजा-पाठ,की विश्व कल्याण की कामना

yogi adityanath guru purnima puja यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुरू पूर्णिमा पर की विशेष पेजा-पाठकी विश्व कल्याण की कामना

आध्यात्मिक भक्ति में लीन योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath Guru Purnima Puja: खबर गोरखपुर से है जहां आज गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी ने श्री गोरखनाथ मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना की। उन्होंने शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्शन और पूजन कर समस्त विश्व के कल्याण एवं मंगल की प्रार्थना की।

गुरुओं की स्मृति में विशेष आराधना

इस पावन दिन पर महंत योगी आदित्यनाथ ने अपने पूज्य गुरुओं की स्मृति में विशेष आराधना संपन्न की। उन्होंने योगिराज गम्भीरनाथ जी महाराज, युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

Yogi Adityanath Guru Purnima Puja:

read more: उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 16 दोषियों को कठोर सजा

 गुरु परंपरा को किया नमन

बतादें कि गुरु परंपरा की महत्ता को रेखांकित करते हुए.... योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु का आशीर्वाद ही जीवन को सार्थकता और दिशा प्रदान करता है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए गुरु की भूमिका को सर्वोपरि बताया।

 गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के बीच वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने भी महंत योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में दर्शन-पूजन का लाभ प्राप्त किया।

विश्व कल्याण की प्रार्थना और संदेश

Yogi Adityanath Guru Purnima Puja: पूजन के पश्चात महंत योगी आदित्यनाथ ने संपूर्ण विश्व के सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने समाज में सद्भाव, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जो गुरु परंपरा की मूल भावना है।

read more: भोपाल में कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय में हुआ साइकिल वितरण कार्यक्रम

संबंधित सामग्री

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

राज्य

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

उत्तरप्रदेश में बाढ़ के कारण 80 से अधिक गांव प्रभावित, गंगा और यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं, फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ आई।

2027 नए अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी, CM बोले- जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

राज्य

2027 नए अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी, CM बोले- जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

बिहार में BPSC की 70वीं परीक्षा के जरिए 2027 नए अफसर नियुक्त किए गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जॉइनिंग लेटर वितरित किए।

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राज्य

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पंजाब में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर! 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद के 6 विकेट

खेल

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर! 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद के 6 विकेट

डार्विन में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 198 रन बनाए, जो उनका इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे कम स्कोर है।

अमृतसर में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

राज्य

अमृतसर में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने दो क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जिसमें पांच आरोपियों को पकड़ा गया और सात पिस्तौल व 2 किलो हेरोइन बरामद की गई।