WPL 2026: 7 जनवरी से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत, 27 नवंबर को होगा मेगा ऑक्शन!

wpl-2026-start-date-7-january-mega-auction-27-november

WPL 2026: 7 जनवरी से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत, 27 नवंबर को होगा मेगा ऑक्शन!

wpl 2026 7 जनवरी से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत 27 नवंबर को होगा मेगा ऑक्शन

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन की तारीखें तय हो गई हैं। लीग की शुरुआत 7 जनवरी से होगी, जबकि फाइनल 3 फरवरी को होने की संभावना है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती मुकाबले मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसने हाल ही में विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल की मेजबानी की थी। Read More: Farhan Akhtar ‘120 Bahadur’ Movie: भारत की पहली मूवी, जो देशभर के डिफेंस सिनेमाघरों में भी होगी रिलीज…

WPL 2026: कोटांबी स्टेडियम में फाइनल....

लीग के शेष मैचों के लिए बड़ौदा को चुना गया है। यहां कोटांबी स्टेडियम में फाइनल समेत कई महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे। बड़ौदा में मुकाबले 16 जनवरी से शुरू होने की संभावना है, क्योंकि इसी मैदान पर 11 जनवरी को भारत–न्यूजीलैंड का वनडे मैच होना निर्धारित है।

पहली बार जनवरी में खेला जाएगा WPL..

अब तक WPL के सभी तीन सीजन मार्च में हुए हैं, लेकिन इस बार लीग जनवरी विंडो में कराई जाएगी।

इसके पीछे दो मुख्य कारण बताए जा रहे हैं—

1. पुरुषों का टी-20 वर्ल्ड कप फरवरी में भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा। 2. जनवरी को ऐसी विंडो माना जा रहा है जो किसी अन्य टी-20 लीग या ICC टूर प्रोग्राम से नहीं टकराती।

27 नवंबर को दिल्ली में होगा मेगा ऑक्शन...

इस सीजन का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होगा। इसी ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजी को मैच वेन्यू की औपचारिक जानकारी भी दी जाएगी।

पिछले सीजन की मेजबानी 4 शहरों ने की थी..

WPL 2025 की मेजबानी लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई और बड़ौदा ने की थी। इस बार भी मेजबानी के लिए इन्हीं चार शहरों ने आवेदन किया था, जिनमें से मुंबई और बड़ौदा को चुना गया है।

मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम...

WPL में अब तक सबसे अधिक दो खिताब मुंबई इंडियंस ने जीते हैं— 1. 2023 (पहला सीजन) 2. 2025 (तीसरा सीजन) 2024 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था।

6 नवंबर को जारी हुई रिटेंशन लिस्ट....

अगले सीजन के लिए जारी रिटेंशन लिस्ट में— 1. हरमनप्रीत कौर को मुंबई 2. स्मृति मंधाना को बेंगलुरु 3. जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली ने रिटेन किया है।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।