Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश...

vijay-rashmika-marriage-celebration-with-across-india

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां...

vijay rashmika marriage celebration शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां

Vijay Rashmika Marriage Celebration: साउथ इंडस्ट्री के फेमस स्क्रीन जोड़ी सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसी खुशी को दुनिया भर के लोगों के साथ सेलिब्रेट करने के लिए कपल देशभर में मिठाई बांटने जा रहे हैं।

28 फरवरी की रात को रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के लिए एक नोट शेयर किया और दुनिया भर के लोगों के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए सबको मिठाई बांटने का ऐलान किया।

रश्मिका का फैंस के लिए खूबसूरत नोट

रश्मिका और विजय ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर लिखा कि- 'इस देश के प्यारे लोग, आप हमेशा से हमारे सफर और प्यार का हिस्सा रहे हो और आप सबके साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए बेहद खुशी की बात होगी। और भारत में कोई भी जश्न कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ। इसलिए 1 मार्च को हम प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक को पूरे देश में भेज रहे हैं जिससे अपने जीवन के इस खास पल को आप सबके साथ शेयर कर सकें। साथ ही, हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे। आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं।'

  

इन शहरों में भेजी जाएंगी मिठाई

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के जश्न को सेलिब्रेट करते हुए इन शहरों में मिठाई भेजने का ऐलान किया। उसमें तेलंगाना के हैदराबाद, महबूबनगर, करीमनगर शहर में, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद शहर में, गुजरात के अहमदाबाद शहर में, मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में, महाराष्ट्र के मुंबई शहर में, राजस्थान के जयपुर शहर में, आंध्र प्रदेश के Vizag, विजयवाडा, पुट्टापार्थी शहर में, केरल के कोच्ची शहर में, कर्नाटक के मैसूर, कुर्ग , बैंग्लोर शहर में, तमिल नाडु के कोयम्बटूर, चेन्नई शहर में, पुदुचेरी और बिहार राज्य में मिठाईयां भेजी गई हैं।

राज्यों के मंदिरों में होगा अन्नदान

जिन मंदिरों में अन्नदान किया जाएगा, उसमें शिवोहम मंदिर (बेंगलुरु), श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर (वृंदावन), श्री रुकमणि मंदिर (गुवाहाटी), श्री श्री गोविंग धाम मंदिर इस्कॉन (अहमदाबाद), श्री श्री राधा राज बिहारी जी मंदिर (रायपुर), गोविंद देव जी मंदिर (जयपुर), श्री चामुंडेश्वरी मंदिर (मैसूर), राधा कृष्ण मंदिर (बेंगलुरु) समेत अन्य राज्यों के प्रमुख मंदिर शामिल हैं।
26 फरवरी 2026 में की रश्मिका – विजय ने शादी

राजस्थान स्थित उदयपुर के शाही महलों और झीलों के बीच तेलुगु सिनेमा के चर्चित सुपरस्टार्स रश्मिका मंदान्ना और विजय देवेर्कोंडा ने 26 फरवरी 2026 गुरुवार की सुबहशादी के पवित्र बंधन में बंध गए। उन्होंने तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों ने इस खुशी को जाहिर करते हुए शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

  Also Read- Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

संबंधित सामग्री

मानसून में रातभर कूलर चलाकर सोना पड़ सकता है भारी, बारिश में कूलर इस्तेमाल करते समय रहें सावधान

लाइफ स्टाइल

मानसून में रातभर कूलर चलाकर सोना पड़ सकता है भारी, बारिश में कूलर इस्तेमाल करते समय रहें सावधान

मानसून के दौरान कूलर का उपयोग करते समय सफाई और उचित वेंटिलेशन की आवश्यकता बताई गई है, ताकि स्वास्थ्य समस्याएं न उत्पन्न हों।

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

राज्य

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

SAIL के CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा ने छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्य सरकार से समर्थन का आग्रह किया।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।