विधानसभा सत्र में विपक्ष धान से लेकर बिजली बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घरेगा

vidhansabha-session-opposition-dhan-bijli-issues

विधानसभा सत्र में विपक्ष धान से लेकर बिजली बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घरेगा

विधानसभा सत्र में विपक्ष धान से लेकर बिजली बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घरेगा

विधानसभा सत्र:छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस अहम बैठक करने जा रही है। 12 दिसंबर यानि आज राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित सभी सीनियर विधायक मौजूद रहेंगे।

विधानसभा सत्र: प्रदेश की समस्याओं पर चर्चा

जानकारी के मुताबिक, बैठक में प्रदेश में चल रही समस्या को लेकर सदन में मंत्रियों को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। इनमें बिजली, जमीन-दर, धान, लॉ एंड ऑर्डर जैसे कई मुद्दे रहेंगे।

read more :विधानसभा शीतकालीन सत्र: पहले दिन ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा

विधानसभा सत्र: बैठक में कई मुद्दों पर होगी चर्चा

कांग्रेस नेताओं के अनुसार,पार्टी इस बैठक में सरकार को सदन के भीतर कड़े सवालों से घेरने की विस्तृत रणनीति तैयार करेगी।

धान से लेकर बिजली पर चर्चा

धान खरीदी में अव्यवस्था, बिजली बिलों का बढ़ता बोझ, जमीन की गाइडलाइन दरों में वृद्धि, आदिवासी अत्याचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर विपक्ष आक्रामक रुख अपनाने वाला है।

Read More-छत्तीसगढ़ के 6 यूनिवर्सिटी के साथ MoU, देश में पहली बार शुरू होगा ‘रक्षक पाठ्यक्रम’

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस का मानना है कि सरकार इन मुद्दों में लगातार विफल रही है और इन्हें सदन में बड़े तरीके से उठाया जाएगा।

धान-जमीन गाइड लाइन पर होगी सवालों की बौछार

धान खरीदी में मंडी स्तर पर हो रही देरी, टोकन वितरण की अनियमितताओं और धान परिवहन के ठप होने को लेकर कांग्रेस विशेष सवाल तैयार कर रही है।बिजली दरों और नए कनेक्शन की प्रक्रियाओं को लेकर भी विपक्ष सरकार पर दबाव बनाएगा

लॉ एंड ऑर्डर पर गृहमंत्री को घेरने की तैयारी

प्रदेश में बढ़ती आपराधिक वारदातों, महिलाओं-आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सदन में जोरदार आवाज उठाने की रणनीति तय होगी।कांग्रेस नेताओं ने कहा, कि भाजपा सरकार की 'मोदी की गारंटी' के दावों को सदन में तथ्यात्मक रूप से चुनौती दी जाएगी।

क्या सरकार ने वादे पूरे नही किए ?

विपक्ष का दावा है कि सरकार ने अब तक अपने ही वादों पर अमल नहीं किया है, इसलिए सत्र में घेराबंदी तेज रहेगी। कांग्रेस विधायक दल के बैठक की कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पुष्टि की है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।