Vaani kapoor 37th Birthday: वाणी कपूर का 37वां जन्मदिन आज...

vaani-kapoor-37th-birthday-career-story

Vaani kapoor 37th Birthday: वाणी कपूर का 37वां जन्मदिन आज...

vaani kapoor 37th birthday वाणी कपूर का 37वां जन्मदिन आज

Govinda Airport Video Viral: तलाक की अर्जी के बीच एयरपोर्ट पर नजर आए गोविंदा! वीडियो हुआ वायरल… आपको बता दें कि वाणी कपूर के पिता का नाम शिव कपूर जो कि फर्नीचर एक्सपोर्टर है। उनकी मां एक टीचर थी।

होटल में काम और फिल्मी दुनिया की ओर कदम...

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से टूरिज्म में ग्रैजुएशन करने के बाद वाणी ने जयपुर के ओबेरॉय होटल और फिर ITC होटल में इंटर्नशिप की। यहां उन्होंने किसी फिल्म की शूटिंग देखी और फिल्मों में करियर बनाने का मन बनाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@vaanikapoor)

परिवार का विरोध और मॉडलिंग की शुरुआत...

जब वाणी ने अपने पिता को फिल्मों और मॉडलिंग में करियर बनाने की बात बताई, तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। पिता का मानना था कि लड़कियों की जल्दी शादी हो जानी चाहिए। लेकिन वाणी ने मां के समर्थन से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और नौकरी छोड़ दी।

वाणी कपूर ने 2013 में रखा बॉलीवुड डेब्यू...

फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस फिल्म से वाणी कपूर ने बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया। उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने 2014 में तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा और 'अहा कल्याणम' में काम किया। और बेफिक्रे मूवी से वाणी को पॉपुलैरिटी मिली। लगभग 14 साल के करियर में उन्होंने सिर्फ 9 फिल्मों में काम किया है।

‘बेफिक्रे’ में बोल्ड सीन, बड़ी चर्चा...

साल 2016 में वाणी ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘बेफिक्रे’ में काम किया। इस फिल्म में वाणी ने 23 किसिंग सीन दिए, जिससे वह रातोंरात सुर्खियों में आ गईं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@vaanikapoor)

ब्रेक और कमबैक..

‘बेफिक्रे’ के बाद वाणी ने लगभग 3 साल का ब्रेक लिया। 2019 में उन्होंने ‘वॉर’ फिल्म से कमबैक किया, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ थे। इसके अलावा वह 2017 में यशराज बैनर की म्यूजिक वीडियो ‘मैं यार मनाना नी’ में भी नजर आईं।

पाकिस्तानी एक्टर के साथ बनी फिल्म बनी विवाद

वाणी की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ इंडिया में रिलीज नहीं हुई क्योकि उसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी लीड रोल में थे, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। फिल्म को भारत में पूरी तरह बैन कर दिया गया। दरअसल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों के द्वारा 26 भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तभी से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है, इसी वजह से फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई।

ट्रोल होने पर वाणी का बयान...

"पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया काफी नेगेटिव और तनाव भरा हो गया है। मैं चाहती हूं कि लोग नफरत कम करें और प्यार व दया बढ़ावा दें। जैसा व्यवहार आप दूसरों के साथ करते हैं, वैसा ही आपके साथ भी होता है।"

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।