उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

uttarakhand-e-zero-fir-launch-amit-shah

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो fir व्यवस्था शाह करेंगे शुभारंभ

Uttarakhand e-Zero FIR: मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ितों को अब थाने-चौकियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उत्तराखंड में जल्द ही ई-जीरो FIR व्यवस्था शुरू होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को इसका शुभारंभ करेंगे। अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में रैली को संबंधित करेंगे। उसी दौरान उत्तराखंड में ई-जीरो FIR व्यवस्था का शुभारंभ भी वह करेंगे। 

तैयारियों में लगी पुलिस

इस महत्वपूर्ण लॉन्चिंग को लेकर उत्तराखंड पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल पंडाल लगाया जाएगा, जिसमें देश में लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों को लेकर एक प्रदर्शनी लगेगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से जनता को फॉरेंसिक जांच में शुरू की जा रही नई प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली और आधुनिकीकरण को दर्शाते हुए कई महत्वपूर्ण स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इनमें विशेष रूप से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, साइबर अपराध, जेल प्रशासन, कोर्ट और अभियोजन निदेशालय आदि से जुड़े स्टॉल शामिल होंगे। 

[caption id="attachment_137767" align="alignnone" width="1168"]थाने जाने की जरूरत नहीं थाने जाने की जरूरत नहीं[/caption]

ई-जीरो FIR गृह मंत्रालय का प्रोजेक्ट

इन स्टॉलों के जरिए प्रदेश पुलिस के आगामी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा भी पेश की जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह स्वयं इस प्रदर्शनी और सभी स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता सुनील मीणा के मुताबिक ई-जीरो FIR गृह मंत्रालय का प्रोजेक्ट है। इसलिए गृहमंत्री शाह से शुभारंभ की तैयारी पूरी कर ली गई है। 

ई-जीरो FIR

ई-जीरो FIR प्रणाली लागू करने वाला उत्तराखंड देश का तीसरा राज्य बनेगा। इससे पहले दिल्ली और मध्य प्रदेश में ये प्रणाली थी। ई-जीरो FIR के लागू होने से अब प्रदेश में कोई भी पीड़ित किसी भी स्थान से तुरंत अपनी FIR दर्ज करा सकेगा। जिस थाने की घटना होगी, पीड़ित को वहां तुरंत जाने की जरूरत नहीं होगी। पीड़ित को केवल एक बार थाने में साइन करने के लिए जाना पड़ेगा।

[caption id="attachment_137768" align="alignnone" width="1171"]कहीं से भी कर सकेंगे FIR कहीं से भी कर सकेंगे FIR[/caption]

Uttarakhand e-Zero FIR: कहीं से भी होगी FIR

ई-जीरो FIR आधुनिक और सुविधाजनक पुलिस व्यवस्था है, जिसमें कोई भी पीड़ित अपराध होने पर थाना क्षेत्र की चिंता किए बिना ऑनलाइन माध्यम से कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। जीरो FIR नियम के तहत किसी भी थाने में शिकायत की जा सकती है। बाद में पुलिस उसे संबंधित थाने को ट्रांसफर कर देगी। ई-जीरो FIR में पीड़ित को किसी थाने जाने की जरूरत नहीं होगी।

संबंधित सामग्री

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

राज्य

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और युवाओं के संघर्ष को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 'युवा संवाद: विकसित राजस्थान-2047' कार्यक्रम में युवा नीति और उद्यमिता पर जोर दिया।

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

राज्य

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

मथुरा-वृंदावन में हरियाली तीज के दौरान बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी, विशेष श्रृंगार दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

राज्य

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

संभल, उत्तर प्रदेश में एक स्कूल के छज्जे के गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और दो अन्य बच्चे घायल हुए।

स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, NIM ने रचा इतिहास

राज्य

स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, NIM ने रचा इतिहास

उत्तरकाशी के NIM ने 7,077 मीटर ऊंची माउंट कुन चोटी पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया, उच्च हिमालयी क्षेत्र में साहस और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल किया।