उत्तराखंड बस हादसा: 36 की मौत, 6 घायल, बस गहरी खाई में गिरी

uttarakhand-bus-accident-36-dead-6-injured-bus-falls-into-deep-gorge

उत्तराखंड बस हादसा: 36 की मौत, 6 घायल, बस गहरी खाई में गिरी

उत्तराखंड बस हादसा 36 की मौत 6 घायल बस गहरी खाई में गिरी

उत्तराखंड बस हादसा: सोमवार सुबह उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक भीषण बस हादसा हुआ, जिसमें 36 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे कूपी के पास हुआ। 42 यात्रियों से भरी एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस मोड़ पर नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरी।

Read More: सरकारी बंपर भर्तीः आवेदन पत्र 6 नवंबर से शुरू होगा, आयु सीमा 42 वर्ष

हादसे के बाद का हाल

उत्तराखंड बस हादसा: कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने जानकारी दी कि बस नदी के करीब 10 फीट पहले पेड़ में फंसकर रुक गई थी। खाई में गिरने के दौरान झटके से कई यात्री खिड़कियों से बाहर जा गिरे। यह बस किनाथ से रामनगर जा रही थी और अधिकतर यात्री स्थानीय लोग थे। दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार को पहला कामकाजी दिन था, जिस कारण बस पूरी तरह भरी हुई थी।

खराब हालत की बस, जांच के आदेश

उत्तराखंड बस हादसा: पुलिस ने बताया कि बस गढ़वाल मोटर्स ओनर्स यूनियन लिमिटेड की थी। शुरुआती जांच में पाया गया है कि बस की हालत बहुत खराब थी। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, और गढ़वाल तथा अल्मोड़ा के एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

सरकार की ओर से मुआवजे की घोषणा

उत्तराखंड बस हादसा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कुमाऊं मंडल के आयुक्त को हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। घायल यात्रियों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करके हल्द्वानी और ऋषिकेश एम्स में भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा

उत्तराखंड बस हादसा: हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अनिल बलूनी दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। वे भाजपा की बैठक में शामिल होने गए थे, लेकिन हादसे की गंभीरता को देखते हुए वे बैठक छोड़कर लौट आए।

https://www.instagram.com/reel/DB8ikktPZda/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।