US Open 2025: आयुष शेट्टी ने जीता पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब, 16 साल की तन्वी ने भी जीता दिल...

us-open-2025-ayush-shetty-bwf-title-tanvi-performance

US Open 2025: आयुष शेट्टी ने जीता पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब, 16 साल की तन्वी ने भी जीता दिल...

us open 2025 आयुष शेट्टी ने जीता पहला bwf वर्ल्ड टूर खिताब 16 साल की तन्वी ने भी जीता दिल

Wimbledon 2025: टेनिस के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम की वापसी, जानिए 148 साल पुरानी परंपराएं और खास बातें…

आयुष शेट्टी का खिताबी सफर...

20 वर्षीय आयुष शेट्टी, जो कर्नाटक से हैं, उन्होंने फाइनल में कनाडा के तीसरे वरीय ब्रायन यांग को सीधे सेटों में 21-18, 21-13 से हराया। इस जीत के साथ वह 2025 सीजन में वर्ल्ड टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने वर्ल्ड नंबर 6 चाउ तिएन-चेन को हराकर सबको चौंका दिया था। आयुष की रणनीति, फिटनेस और आत्मविश्वास ने फाइनल में उन्हें मजबूत स्थिति में रखा।

16 साल की उम्र में वर्ल्ड टूर फाइनल तक पहुंचीं तन्वी...

हरियाणा की 16 वर्षीय तन्वी शर्मा ने यूएस ओपन 2025 में महिला सिंगल्स में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। वर्ल्ड रैंकिंग में 66वें नंबर पर होने के बावजूद, तन्वी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। उन्होंने इस दौरान विश्व की टॉप-50 रैंकिंग वाली कई खिलाड़ियों को हराया, जिनमें वर्ल्ड नंबर 23, 40, 50 और 58 शामिल हैं। उनके इस अद्भुत सफर ने भारतीय बैडमिंटन प्रेमियों के बीच उम्मीदें जगा दी हैं और उन्हें देश की सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में शुमार कर दिया है।

फाइनल में मिला कड़ा मुकाबला...

यूएस ओपन 2025 के फाइनल में तन्वी शर्मा को अमेरिका की टॉप सीड बेवेन झांग से कड़ा मुकाबला मिला। यह मैच तीन गेम तक चला, जिसमें तन्वी ने दमदार संघर्ष किया, लेकिन उन्हें 11-21, 21-16, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस हार के बावजूद तन्वी ने इतिहास रच दिया। वह सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने BWF वर्ल्ड टूर फाइनल तक का सफर तय किया है।

फाइनल में दोनों खिलाड़ियों का स्कोर...

पुरुष सिंगल्स फाइनल...

आयुष शेट्टी (भारत) ने ब्रायन यांग (कनाडा) [3] को 21-18, 21-13 से हराया।

महिला सिंगल्स फाइनल...

तन्वी शर्मा (भारत) को बेवेन झांग (अमेरिका) [1] से 11-21, 21-16, 10-21 से हार मिली।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।