अमेरिकी संसद में भारत के पक्ष में आवाज: सांसदों ने कहा टैरिफ हटाओ, आम अमेरिकियों पर पड़ रहा बोझ

us-lawmakers-demand-remove-india-tariffs

अमेरिकी संसद में भारत के पक्ष में आवाज: सांसदों ने कहा टैरिफ हटाओ, आम अमेरिकियों पर पड़ रहा बोझ

अमेरिकी संसद में भारत के पक्ष में आवाज सांसदों ने कहा टैरिफ हटाओ आम अमेरिकियों पर पड़ रहा बोझ

अमेरिकी 50% टैरिफ: वॉशिंगटन डीसी में भारत-अमेरिका व्यापार को लेकर नई हलचल देखने को मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ के खिलाफ अब अमेरिकी संसद के भीतर से ही विरोध शुरू हो गया है। तीन सांसदों ने इन टैरिफ को गैर-कानूनी बताते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।

तीन सांसदों ने पेश किया प्रस्ताव

डेमोक्रेट सांसद डेबोरा रॉस, मार्क वीजी और भारतीय मूल के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिकी कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव का मकसद भारत से आने वाले सामान पर लगाए गए कुल 50% टैरिफ को रद्द करना है। सांसदों का कहना है कि यह फैसला न सिर्फ भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए नुकसानदेह है, बल्कि इसका सीधा असर अमेरिकी नागरिकों की जेब पर पड़ रहा है। सांसद मार्क वीजी ने तीखे शब्दों में कहा कि भारत पर लगाया गया टैरिफ असल में अमेरिकी उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त टैक्स जैसा है। उनका कहना है कि जब आयात महंगा होता है, तो उसका असर सीधा बाजार की कीमतों पर पड़ता है और आखिर में नुकसान आम लोगों को झेलना पड़ता है। Read More:-टैरिफ नीति पर ट्रंप का दांव: बढ़ते राजस्व के बीच आर्थिक तर्क पर उठ रहे सवाल

भारत से जुड़ी हजारों नौकरियां दांव पर: डेबोरा रॉस

डेबोरा रॉस ने अपने राज्य नॉर्थ कैरोलिना का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भारतीय कंपनियों से जुड़ी हजारों नौकरियां हैं। उन्होंने कहा,
“भारत से आने वाला निवेश हमारे राज्यों की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। ऐसे में टैरिफ उस रिश्ते को कमजोर कर रहे हैं, जिसे बनाने में सालों लगे।”

राजा कृष्णमूर्ति बोले सप्लाई चेन टूट रही है

भारतीय मूल के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि भारत पर लगाए गए टैरिफ की वजह से अमेरिकी सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि अमेरिकी मजदूरों को नुकसान हो रहा है, कंपनियों की लागत बढ़ रही हैऔर उपभोक्ताओं के लिए सामान महंगा हो रहा है उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका को भारत जैसे रणनीतिक साझेदार से रिश्ते मजबूत करने चाहिए, न कि उन्हें कमजोर करना चाहिए। यह प्रस्ताव सिर्फ भारत के टैरिफ तक सीमित नहीं है। सांसदों ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रम्प लगातार एकतरफा तरीके से टैरिफ लगा रहे हैं, जबकि अमेरिकी संविधान के तहत व्यापार से जुड़े नियम तय करने का अधिकार संसद के पास है। यानी यह मामला अब सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों से भी जुड़ता दिख रहा है।

भारत पर क्यों लगाया गया 50% टैरिफ

ट्रम्प प्रशासन का तर्क है कि भारत, रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहा है। इसी वजह से भारत पर आर्थिक दबाव बनाया गया। भारत पर लगाए गए कुल 50% टैरिफ में 25% ‘रेसीप्रोकल टैरिफ’ और 25% रूस से तेल खरीदने पर पेनल्टी रेसीप्रोकल टैरिफ 7 अगस्त से और पेनल्टी 27 अगस्त से लागू की गई थी।पिछले कुछ समय से भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में तनाव बना हुआ है। अमेरिका का मानना है कि दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलित है भारत ज्यादा निर्यात करता है और अमेरिका अपेक्षाकृत कम। इसी अंतर को कम करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने टैरिफ को हथियार बनाया।

बातचीत का रास्ता अब भी खुला

हालांकि पूरी तस्वीर सिर्फ टकराव की नहीं है। अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर का कहना है कि भारत ने कृषि क्षेत्र में अब तक का “सबसे अच्छा ऑफर” दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका चाहता है कि भारतीय बाजार अमेरिकी किसानों के लिए और खुले खासकर ज्वार और सोयाबीन जैसी फसलों को लेकर इस वक्त अमेरिकी बातचीत टीम नई दिल्ली में मौजूद है और कृषि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा जारी है।    

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।