UP vs GG WPL 2025 3rd match: गुजरात ने यूपी वॉरीयर्स को 5 विकेट से हराया, कप्तान...

up-vs-gg-wpl-2025-3rd-match-gujarat-beats-warriors

UP vs GG WPL 2025 3rd match: गुजरात ने यूपी वॉरीयर्स को 5 विकेट से हराया, कप्तान एश्ले गार्डनर ने लगाई फिफ्टी..

up vs gg wpl 2025 3rd match गुजरात ने यूपी वॉरीयर्स को 5 विकेट से हराया कप्तान एश्ले गार्डनर ने लगाई फिफ्टी

UP vs GG WPL 2025 3rd match: विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का तीसरा मुकाबला 16 फरवरी यानी की आज खेला जा रहा है। यह मैच गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला गया, जहां गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। और यूपी ने गुजरात जायंट्स को 144 रन का टारगेट दिया था। जिसे गुजरात जायंट्स ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर जीत दर्ज की। Read More:Jannik Sinner Wada Agreement 3 Month ban: डोपिंग मामले में WADA से सुलह, दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी ने स्वीकारा 3 महीने का बैन...

UP vs GG WPL 2025 3rd match: गुजरात जायंट्स टीम का प्रदर्शन..

144 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात से लौरा वोल्वार्ट और बेथ मूनी ओपनिंग आईं। गुजरात का शुरुआत में खराब प्रदर्शन रहा। मूनी और हेमलता खाता खोले ही बगैर आउट हो गई। वोल्वार्ट ने 24 गेंद पर 22 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। गार्डनर ने 52 रन बनाए। ग्रेस हैरिस को भी 1 विकेट मिला। डॉटिन 33 और हरलीन देओल 34 रन बनाकर नॉटआउट रहीं। टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यूपी से सोफी एक्लेस्टन ने 2 विकेट लिए

एश्ले गार्डनर ने फिफ्टी की पूरी...

गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर का शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने 28 गेंद पर अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली थी। एश्ले ने 32 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्को के साथ 52 रन बनाकर 12वें ओवर में आउट हो गई थी। उन्हें ताहलिया मैक्ग्रा ने शॉर्ट फाइन लेग पर कैच कराया। डॉटिन 33 और हरलीन देओल 34 रन बनाकर नॉटआउट रहीं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

UP vs GG WPL 2025 3rd match: यूपी वॉरियर्स टीम का प्रदर्शन

यूपी वॉरियर्ज से किरण नवगिरे और वृंदा दिनेश ओपनिंग करने उतरीं थी। किरण नवगिरे ने 8 गेंद पर 3 चौके लगाकर 15 रन बनाए। वृंदा दिनेश 6 रन, उमा छेत्री 27 गेंद पर 4 चौके लगाकर 24 रन बनाए, मैक्ग्रा खाता नहीं खोल सकीं, हैरिस 4 रन , श्वेता ने 18 गेंद पर 1 चौका लगाकर 16 रन, साइमा ठाकोर 15, सोफी एक्लेस्टन 2 रन, वहीं दीप्ति ने 27 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हो गई। उन्होंने पारी में 6 चौके लगाए। एलाना किंग 19 बनाकर नॉटआउट रहीं। गुजरात से प्रिया मिश्रा को 3 विकेट मिले। डिएंड्रा डॉटिन और एश्ले गार्डनर को 2-2 विकेट लिए। काशवी गौतम ने 1 विकेट लिया। 1 बैटर रनआउट भी हुईं।

गुजरात जायंट्स विमंस

एशले गार्डनर (कप्तान), भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोएबे लिचफील्ड, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन, दयालन हेमलता, डींड्रा डॉटिन, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, प्रकाशिका नाइक, प्रिया मिश्रा, शबनम शकील।  

यूपी वारियर्स विमंस

दीप्ति शर्मा (कप्तान), अरुशी गोयल, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अटापट्टू, चिनेले हेनरी, ग्रेस हैरिस, क्रांति गौड़, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अलाना किंग, अंजलि सरवानी, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर।

संबंधित सामग्री

शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस आखिर क्या हैं मामला 

मनोरंजन

शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस आखिर क्या हैं मामला 

FDA ने शाहरुख, अजय और टाइगर को 'विमल इलायची' विज्ञापन के लिए नोटिस भेजा, पान मसाला के इनडायरेक्ट प्रचार का आरोप लगाया।

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।