Stambheshwar Mahadev Temple: भारत के इस राज्य में एक ऐसा मंदिर जहां भगवान भोलेना...

unique-stambheshwar-mahadev-temple-at-gujrat

Stambheshwar Mahadev Temple: भारत के इस राज्य में एक ऐसा मंदिर जहां भगवान भोलेनाथ 2 बार देते है भक्तों को दर्शन!

stambheshwar mahadev temple भारत के इस राज्य में एक ऐसा मंदिर जहां भगवान भोलेनाथ 2 बार देते है भक्तों को दर्शन

Stambheshwar Mahadev Temple: भारत देश में वैसे तो बहुत से अद्भुत और अनोखे मंदिर हैं, जो अपने आप में रहस्यमयी होते हैं, हर मंदिर की एक अलग मान्यता एक अलग कथाएं है। ऐसा ही एक बेहद अनोखा मंदिर गुजरात के भरुच के पास कावी - कंबोई समुद्र तट पर स्थित है। वह मंदिर स्तंभेश्वर महादेव मंदिर के नाम से देशभर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं बल्कि अपने चमत्कारिक घटना की वजह से प्रसिद्ध है। यह मंदिर 'गायब मंदिर' के नाम से प्रसिद्ध हैं।

Stambheshwar Mahadev Temple: क्या है इस जगह की विशेषता

यह एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान भोलेनाथ दिन में 2 बार दर्शन देते हैं। और फिर गायब हो जाते हैं। इसी वजह से यह मंदिर 'गायब मंदिर' के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां लोग दूर - दूर से भगवान का यह अद्भुत चमत्कार देखने आते हैं। Also Read-Mahishasura Mardini Mata Temple CG: सदियों पुराना महिषासुर मर्दिनी माता का मंदिर!

Stambheshwar Mahadev Temple: क्यो देते है भगवान 2 बार दर्शन?

जिस समुद्र के तट पर मंदिर है, वहां 2 बार उच्च ज्वार आता है, जिसकी वजह से यह मंदिर पानी के अंदर समा आ जाता है। और सिर्फ शिवलिंग का ऊपरी हिस्सा ही दिखाई देता है। और फिर भाटा आने पर पूरी तरह प्रकट हो जाता है।

स्तंभेश्वर महादेव नाम के पीछे की वजह?

यह मंदिर गुजरात के भरुच जिले के कावी-कंबोई (Kavi Kamboi) गांव के पास अरब सागर के तट पर स्थित है, जिसे लोग गायब मंदिर या स्तंभेश्वर महादेव के नाम से जानते हैं। इस मंदिर के नाम के पीछे भी एक अद्भुत कथा है। स्तम्भेश्वर महादेव नाम के पीछे यहां स्थापित मजबूत स्तंभों और भगवान कार्तिकेय द्वारा स्थापित शिवलिंग की वजह 'स्तंभेश्वर' रखा गया। कहा जाता है कि यहां भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर वध के बाद यहां तपस्या की थी।

पूजा का समय ज्वार - भाटा से होता है तय

इस मंदिर में पूजा ज्वार- भाटा को देखकर तय किया जाता है। यहा कम ज्वार के समय ही मंदिर में प्रवेश कर पाते हैं। तभी भगवान के दर्शन कर पाते हैं, यह प्रकृति और भक्ति का एक अद्भुत संगम देखने को मिलता है, इसे लोग यहां का अद्भुत चमत्कार मानते हैं। Also Read-Unique Shiv Temple Mahoba: बुंदेलखंड में विराजमान है शिव तांडव की अनोखी प्रतिमा! ऐसी मान्यता है कि यहां भगवान शंकर को स्वयं समुद्र दिन में दो बार अभिषेक करता है।

इस मंदिर में कैसे पहुंचे ?

यह मंदिर वडोदरा से लगभग 75 किमी दूरी पर है, वहीं अहमदाबाद से लगभग यह मंदिर 160 किमी दूरी पर है। सड़क मार्ग से अपने वाहन या बस से आसानी से पहुंचा जा सकता है। भक्त दूर - दूर से यह चमत्कार देखने यहां आते हैं।  

संबंधित सामग्री

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

राज्य

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक भोपाल में होगी, मुख्य चर्चा यूसीसी विधेयक पर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

देश-विदेश

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

बर्मिंघम में पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का लक्ष्य दिया। जो रूट और लियाम डॉसन ने शानदार साझेदारी की।

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार

राज्य

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल में जन-जागरूकता कार्यक्रम 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' की शुरुआत की, जिसमें नशा मुक्ति के दिशा में कठोर कदम उठाने की बात कही गई।

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

देश-विदेश

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी, कहा POJK में विरोध प्रदर्शन अवैध कब्जे और शोषण का परिणाम हैं। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की भी निंदा की।

सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,' जानें क्या होगा फायदा?

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,' जानें क्या होगा फायदा?

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जिससे पंचायत स्तर पर ऑडिट प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी।