देशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट, CM भजनलाल ने की तारीफ

union-budget-lives-up-citizens-aspirations-rajasthan-cm-bhajan-lal-praises

देशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट, CM भजनलाल ने की तारीफ

देशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट cm भजनलाल ने की तारीफ

Rajasthan CM on Budget: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026-27 को देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट बताया। CM भजनलाल ने वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के साथ मुख्यमंत्री निवास पर पूरे बजट को सुना। बजट पेश होने के बाद सीएम भजनलाल ने बयान जारी करते हुए PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

‘राजस्थान के विकास को गति मिलेगी’

उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, महिला, किसान, गरीब, वंचित और आम आदमी को समर्पित है। साथ ही तेज आर्थिक विकास और 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना को मजबूती प्रदान करता है। CM ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। यह बजट देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। इस बजट के माध्यम से प्रदेश को भी विकास की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती से जोड़ा गया, जिससे राजस्थान के औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

Rajasthan CM on Budget: महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बजट में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। 'शी मार्ट' की घोषणा और हर जिले में एक बालिका छात्रावास की व्यवस्था बालिकाओं के लिए ऐतिहासिक कदम है। इससे शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाए बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। 

संबंधित सामग्री

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

देश-विदेश

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

BJP ने घोषणा की कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी उनके नेतृत्व का चेहरा होंगे, जबकि कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। पंजाब के CM ने उन्हें 'गद्दार' कहा।