उज्जैन में तोड़ा मंदिर,आपस में भिड़े हिंदू समाज के लोग, पत्थरबाजी में ASI घायल

ujjain-pathrao

उज्जैन में तोड़ा मंदिर,आपस में भिड़े हिंदू समाज के लोग, पत्थरबाजी में ASI घायल

उज्जैन में तोड़ा मंदिरआपस में भिड़े हिंदू समाज के लोग पत्थरबाजी में asi घायल

Ujjain pathrao: उज्जैन में मंदिर तोड़े जाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद देखने को मिला है। इस दौरान 1 पक्ष ने पथराव किया है। और पत्थरबाजी की घटना में 1 एएसआई को गंभीर चोट आई है। बता दें कि घटना के बाद पुलिस ने भिड़ को हटाने का प्रयास किया।

[caption id="attachment_146635" align="alignnone" width="1187"]उज्जैन में तोड़ा मंदिर उज्जैन में तोड़ा मंदिर[/caption]

जानकारी के अनुसार महाकाल की नगरी उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद हुआ था। और चौड़ीकरण के नाम पर 1 मंदिर जेसीबी से तोड़ा गया। इसका विरोध करने बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे थे। और इस दौरान सड़क के बीच आ रहे मकान में रहने वाले लोगों का विवाद क्षेत्र के अन्य लोगों से हो गया। जहा दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट देखने को मिली।

Ujjain pathrao: पत्थरबाजी शुरू कर दी

इस घटना के दौरान 1 पक्ष ने बचाव के चलते पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। पथराव में एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट आई है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को निरंत्रित किया।जहा विरोध कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवासियों ने भगाया।

Ujjain pathrao: सिंहस्थ को लेकर सड़कों का हो रहा चौड़ीकरण

दरअसल, उज्जैन शहर में सिंहस्थ-2028 के लिए कई मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत उज्जैन के आजाद नगर से 2 तालाब तक रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके तहत पंचमपुरा चौराहे पर कालिका माता मंदिर को नगर निगम की टीम जेसीबी और पोकलेन की मदद से तोड़ रही थी। तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और मंदिर तोड़ने का विरोध करने लगे।

रहवासियों की सहमति

हालांकि रहवासियों की सहमति से ही मंदिर को अन्य स्थान पर बनाए जाने के बाद तोड़ा जा रहा था । इसी दौरान चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान में रहने वाले लोग पहुंचे। जिस पर अन्य रहवासियों से उनका विवाद हो गया।

एसआई के सिर में आ गई चोट

मारपीट के दौरान एक पक्ष ने बचाव करते हुए भीड़ पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया, जिसके कारण एसआई अंकित बरोध के सिर में चोट आई है। इस दौरान रहवासियों ने मंदिर तोड़ने का विरोध कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।

बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

यहां घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा दिया। इसके बाद अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने पथराव करने वाले कुछ लोगों की पहचान की है।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।