ujjain-mahakal-last-warning-given-to-remove-picture-from-mahakal-prasad-packet

Ujjain Mahakal: महाकाल प्रसाद पैकेट से तस्वीर हटाने की दी अंतिम चेतावनी

By : Ranu
Ujjain Mahakal: महाकाल प्रसाद पैकेट से तस्वीर हटाने की दी अंतिम चेतावनी

हाईकोर्ट ने मंदिर प्रशासन को भेजा नोटिस

Ujjain  Mahakal: उज्जैन महाकाल मंदिर में महाकालेश्वर के लड्डू प्रसाद पैकेट पर बनी तस्वीर को हटाने को लेकर हाईकोर्ट ने मंदिर प्रशासन अंतिम अल्टीमेटम देते हुए नोटिस जारी किया है.ये नोटिस हाईकोर्ट के उस आदेश के अवहेलना के बाद जारी किया है जिसमे होईकोर्ट ने 3 महीने के अंदर पैकेट से मंदिर के शिखर की तस्वीर हटाने का आदेश दिया था लेकिन 4 महीने बाद भी स्थिति जैसी की तैसी बनी हुई है.

Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन

हाईकोर्ट ने मंदिर प्रशासन को दिया नोटिस

महाकाल के लड्डू प्रसाद के पैकेट पर बने भगवान महाकाल मंदिर के शिखर की तस्वीर को हटाने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था. लेकिन अब तक इस पर पहल नहीं की गई है. इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया है. वहीं, इस मामले को लेकर मंदिर प्रशासन ने कहा है कि नए पैकेट के डिजाइन पर काम चल रहा है. जल्द ही नए पैकेट जारी किए जाएंगे.

Read More- MP Crime: दामाद की चाकूगोद कर हत्या

Ujjain Mahakal: तस्वीर से आस्था को ठेस

लड्डू के पैकेट्स पर भगवान महाकाल मंदिर के शिखर की तस्वीर लगी होने के कारण श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचने का मामला आया था. जिसको लेकर 10 अप्रैल 2024 को हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि 3 महीने के भीतर लड्डू के पैकेट से भगवान महाकाल की तस्वीर हटा ली जाए. "4 महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक लड्डू के पैकेट से भगवान महाकाल की तस्वीर नहीं हटाई गई है

Ujjain Mahakal: अंतिम चेतावनी का भेजा नोटिस

मंदिर समिति को एक अंतिम चेतावनी भरा पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि 21 अप्रैल 2024 को हुई समिति की बैठक के निर्णयों को शीघ्र लागू किया जाए. पैकेट्स से भगवान महाकाल की तस्वीर हटाने में कोई नई डिजाइन की आवश्यकता नहीं है. केवल "श्री प्रसादम" लिखना ही पर्याप्त है. यदि 10 दिनों के भीतर इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो मंदिर प्रबंध समिति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026