Top 10 News 1 October: कांग्रेस हरियाणा में झूठे वादे कर रही, 14 मंदिरों से साईं...

top-10-news-1-october-congress-is-making-false-promises-in-haryana

Top 10 News 1 October: कांग्रेस हरियाणा में झूठे वादे कर रही, 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई

top 10 news 1 october कांग्रेस हरियाणा में झूठे वादे कर रही 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई

1- कांग्रेस हरियाणा में झूठे वादे कर रही

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में आखिरी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हिमाचल में झूठ बोला, अब हरियाणा में झूठे वादे बेच रहे हैं।

2- 5 बजे तक 65.48% वोटिंग

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के आखिरी और तीसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है । 40 विधानसभा सीटों पर 5 बजे तक 65.48% वोटिंग हुई।

3- 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई

वाराणसी में सनातन रक्षक दल ने 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटा दीं। दल के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि सनातन मंदिर में सनातन देवी-देवता होने चाहिए।

4- पत्नी के जमीन लौटाने पर हैरानी

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने पत्नी के जमीन लौटाने के फैसले पर हैरानी जताई है। सिद्धारमैया ने कहा कि राजनीतिक षडयंत्र से आहत होकर मेरी पत्नी ने MUDA के 14 प्लॉट वापस करने का फैसला लिया है।

5- राज्यपाल ने ममता से मांगा खर्च का ब्योरा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में केंद्र से मिले रुपये के खर्च का ब्योरा मांगा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेटर लिखा है।

6- ये नरभक्षी है - कोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2017 में अपनी मां की हत्या करने और उसके अंग खाने के दोषी सुनील कुचकोरवी की मौत की सजा को बरकरार रखा। कोर्ट ने इसे नरभक्षण का मामला बताते हुए कहा कि दोषी में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।

7- लेबनान में नहीं घुसी इजराइली सेना

हिजबुल्लाह ने लेबनान पर इजराइल के ग्राउंड ऑपरेशन की बात नकार दी है। हिजबुल्लाह बोला- लेबनान में नहीं घुसी इजराइली सेना

8- मोदी ने की इजराइली PM से बात

इजराइल-लेबनान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, को इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। PM मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

9- भारतीयों से डॉलर की मांग

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने करतारपुर साहिब आने वाले भारतीय सिखों से अमेरिकी डॉलर लाने के लिए कहा है। इस फैसले के पीछे भारतीय नागरिकों के साथ हो रही धोखाधड़ी को बताया गया है।

10- बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

भारत ने बांग्लादेश को दो मैच की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप भी कर लिया।

संबंधित सामग्री

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

मनोरंजन

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बोल और प्रस्तुति को लेकर प्रशंसक नाखुश हैं।

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

लाइफ स्टाइल

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

दोपहर के खाने के बाद नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि भारी भोजन, सर्केडियन रिदम और खून में ग्लूकोज का बदलाव।

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

राज्य

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

राज्य

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में 42 दिन तक उसका इलाज जारी रहा। परिवार ने तकनीकी गलती पर सवाल उठाए।