the-terror-of-elephants-is-not-over-yet

CG Elephants: अभी खत्म नहीं हुआ है हाथियों का आतंक!

By : Narendra Singh
CG Elephants: अभी खत्म नहीं हुआ है हाथियों का आतंक!

महासमुंद से गरियाबंद की ओर बढ़ रहा दंतैल हाथियों का दल

वन विभाग ने मुनादी कर 20 गांव में किया हाई अलर्ट पर

CG Elephants: जंगली हाथियों का आतंक अभी छत्तीसगढ़ से खत्म नहीं हुआ है. दंतैल हाथियों का दल महासमुंद से गरियाबंद को ओर बढ़ता हुआ नजर आया है. इसके बाद प्रशासन ने जिले के 20 गांवों को हाई अलर्ट पर रखा है.

CG Elephants: हाथियों के दल की गरियाबंद की तरफ कूच

छत्तीसगढ़ के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के पास दंतैल हाथी के पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया है. महासमुंद इलाके में तांडव मचाने के बाद अब दंतैल हाथी गरियाबंद की ओर बढ़ रहा है. यह छोटा हाथी अपने दल से बिछड़कर महासमुंद जिले से तेजी से गरियाबंद जिले की ओर बढ़ रहा है. हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग का अमला पूरी तरह सतर्क है. हाथी के इस मुवमेंट के बाद वन विभाग ने 20 गांवों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है.

CG Elephants: 20 गांवों के लिए जारी हुआ हाई अलर्ट

दंतैल हाथी के अचानक मुवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने गरियाबंद के बम्हनदेंही, नाचनबाय, गुण्डरदेही, और तरजुंगा सहित 20 गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. ग्रामीणों से पूरी तरह हर समय सतर्क रहने की अपील की गई है. खासतौर पर सुबह की सैर, खेतों और जंगलों में जाने से बचने के लिए निर्देश दिए गए है.

CG Elephants: वन विभाग कर रहा हाथी की मूवमेंट को ट्रैक

वन विभाग की टीम हाथी की मूवमेंट को ट्रैक करने में जुटी है. वन अमला गांव-गांव जाकर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दे रहा है. इसके अलावा, व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए भी ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है. दंतैल हाथी की धमक से एक ओर ग्रामीणों में डर का माहौल है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे करीब से देखने की कोशिश कर रहे हैं. वन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी सूरत में हाथी के पास न जाएं.

CG Elephants: वन विभाग ने कराई मुनादी

हाथी के मुवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए खास निर्देश जारी किए हैं. इसमें कहा गया है कि सुबह और शाम खेत-खलिहान न जाएं, बच्चों और बुजुर्गों को घर के आसपास ही रखें और वन विभाग की सूचना और निर्देशों का पालन करें. ग्रामीणों से अपील है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए वन विभाग के निर्देशों का पालन करें और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026