TEX vs LAKR MLC 2025: टेक्सास सुपरकिंग्स ने शाहरुख की टीम LA नाइटराइडर्स को 57 रन से हराया...

tex-vs-lakr-mlc-2025-texas-super-kings-beat-la-knight-riders

TEX vs LAKR MLC 2025: टेक्सास सुपरकिंग्स ने शाहरुख की टीम LA नाइटराइडर्स को 57 रन से हराया...

tex vs lakr mlc 2025 टेक्सास सुपरकिंग्स ने शाहरुख की टीम la नाइटराइडर्स को 57 रन से हराया

TEX vs LAKR MLC 2025: मेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट 2025 (MLC) में रविवार को खेले गए मुकाबले में शाहरुख खान की टीम लॉस एंजलिस नाइटराइडर्स को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम ने इस सीजन का सबसे कम स्कोर (124 रन) बनाया और टेक्सास सुपरकिंग्स के हाथों 57 रन से हार गई। Read More: Ind vs NZ Series 2026 Schedule: वर्ल्डकप से पहले घर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत, 5 T20 और 3 वनडे भी शामिल…

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला पड़ा भारी...

लॉस एंजलिस नाइटराइडर्स के कप्तान सुनील नरेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टेक्सास सुपरकिंग्स, जो कि चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइज़ी है, ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 4 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में LA नाइटराइडर्स की टीम 17.1 ओवर में सिर्फ 124 रन पर ढेर हो गई।

नूर अहमद ने पलटा मैच, बने प्लेयर ऑफ द मैच...

टेक्सास सुपरकिंग्स की जीत के हीरो रहे अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर नूर अहमद, जिन्होंने केवल रन ही नहीं रोके, बल्कि मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 4 विकेट लिए, जिसमें आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे स्टार खिलाड़ियों के विकेट शामिल थे। नूर अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

TSK की बैटिंग में रहा संतुलन...

टेक्सास की ओर से कई बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया: 1. डेरिल मिचेल: 36 रन (33 गेंद) 2. डेवोन कॉनवे: 34 रन (22 गेंद) 3. डोनोवन फरेरा: 32 रन (16 गेंद) 4. शुभज्ञन रंजने: 24 रन लॉस एंजलिस की ओर से गेंदबाज़ी में आंद्रे रसेल और शैडली वैन शाल्कविक ने 1-1 विकेट झटके।

नाइटराइडर्स की बल्लेबाजी रही फेल...

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी LA नाइटराइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 89 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। 1. एलेक्स हेल्स: 25 रन 2. मैथ्यू ट्रम्प: 23 रन 3. उन्मुक्त चंद: 22 रन 4. शैडली वैन शाल्कविक: 27 रन (नौवें नंबर पर) टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए जबकि कप्तान सुनील नरेन खाता भी नहीं खोल सके।

सीजन की दूसरी हार, पॉइंट्स टेबल में फिसली LA नाइटराइडर्स...

यह LA नाइटराइडर्स की टूर्नामेंट में दूसरी हार है। इस हार के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, टेक्सास सुपरकिंग्स ने अपनी दूसरी जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।  

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।