IND vs SA T20 Match Result: भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा! ...

t20-match-me-bharat-ne-sa-ko-harakar-series-par-kabza-jamaya

IND vs SA T20 Match Result: भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा! प्लेयर ऑफ द सीरीज रहें चक्रवर्ती..

ind vs sa t20 match result भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहें चक्रवर्ती

T20 सीरीज का आखिरी मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की। यह मैच अहमदाबाद में खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शानदार शुरूआत की। तिलक वर्मा ने 30 बॉल पर अर्धशतक लगाया। T20 के इतिहास में हार्दिक पांड्या ने दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने 16 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए। उनसे पहले युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर 50 रन पूरे किए थे। साथ ही इंडिया ने अफ्रीका को 231 रनों का टारगेट दिया।

IND vs SA T20 Match Result: साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन

शुरुआत काफी अच्छी रही क्वांटन डी कॉक ने 35 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 9 चौके, 3 छक्के शामिल रहे। रीजा ने 13 रन , ब्रेविस ने 31 रन, डेविड मिलर ने 18 रन बनाकर आउट धीरे - धीरे करके सारे प्लेयर्स आउट होते गए और 20 ओवर में 8 विकेट गवाकर टीम महज 201 रन ही बना पाई, टीम को जीत नहीं दिला सकी।

IND vs SA T20 Match Result: इंडियन टीम का धमाकेदार प्रदर्शन

पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने शानदार शुरूआत की। पावरप्ले में ही चौकों-छक्कों की बरसात की। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 31 रन बनाए, जिसमें 6 चौके, 1 छक्का शामिल रहा वहीं संजू सैमसन ने 22 गेंद में 37 रन बनाएं, जिसमें 4 चौके, 2 छक्के शामिल है। हालांकि इस मैच में कप्तान सूर्य कुमार का बल्ला नहीं चला 5 रन बनाकर डेविड मिलर के हाथों कैच आउट हो गए। अभिषेक शर्मा विराट के रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 13 रन दूरू है, उन्होंने इस साल 1602 रन बनाए, जबकि किंग कोहली ने 2016 में एक साल में 1614 रन बनाएं थे, वहीं संजू सैमसन ने अपने T-20 इंटरनेशनल मैच में 679 गेंद में 1000 रन पूरे किए।

वरुण चक्रवर्ती रहें प्लेयर ऑफ द सीरीज

वरुण चक्रवर्ती ने बीते दिन हुए मैच में 4 विकेट चटकाएं वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहें। वहीं अगर इस साल 2025 की बात करें तो उन्होंने T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 36 विकेट लिए। इसी के साथ विकेट लेने में वो इस साल अर्शदीप की बराबरी में पहुंच गए।

पांड्या ने दिखाया कमाल

हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों पर 63 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। T20 के इतिहास में हार्दिक पांड्या ने दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने 16 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए। फिफ्टी लगाने के बाद हार्दिक ने स्टेडियम में मैच देख रही गर्लफ्रैंड माहिका को फ्लाइंग किस दिया। उनसे पहले 2007 में युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर 50 रन पूरे किए थे। पांड्या प्लेयर ऑफ द मैच भी रहें। तिलक वर्मा ने 42 गेंद में 73 रन बनाए, जिसमें 10 चौके , 1 छक्का शामिल था, इसी के साथ उन्होंने अपने 17 पारियों में 429 रन पूरे किए।

8वीं बार टीम इंडिया T-20 सीरीज जीती

भारत ने लगातार 8वीं टी-20 सीरीज जीती है, इसके पहले दिसंबर में 2023 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज में 1-1 की बराबरी हुई थी, इसके बाद भारत ने जितनी सीरीज खेली सभी T-20 मुकाबलों में जीत मिली। बता दें, भारत ने जिम्बाब्वे पर 4-1 से जीत दर्ज की थी, श्रीलंका के खिलाफ 2-0 के साथ और अफगानिस्तान के खिलाफ 2-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया। फिर बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीती, बीते दिन हुए मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की।

संबंधित सामग्री

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें जानिए 

लाइफ स्टाइल

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें जानिए 

जानिए किन लोगों को फेस-पैक लगाने से बचना चाहिए, विशेष रूप से जिन्हें एक्ने, एलर्जी हो या प्रेग्नेंसी के दौरान.

PRTC-पनबस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; 14 अगस्त को होगी अगली वार्ता

राज्य

PRTC-पनबस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; 14 अगस्त को होगी अगली वार्ता

पंजाब में प्रस्तावित बस हड़ताल स्थगित होने के बाद बस सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं, यात्रियों को बड़ी राहत मिली और आवाजाही सामान्य हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र को CM डॉ मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र को CM डॉ मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र की स्मृति में विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ नेताओं ने उनके योगदान को याद किया।

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

राज्य

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

पंजाब कांग्रेस में भूपेश बघेल की यात्रा से पहले विवादित फ्लेक्स लगने के बाद पोलिस शिकायत दर्ज की गई, गुटबाजी का मामला प्रकाश में आया।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

मनोरंजन

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में 300 करोड़ की कमाई के साथ नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।