IND vs Pak T20 WC Match Controversy: पाकिस्तान से मैच खेलने पर सूर्याकुमार ने दिया मजेदार जबाव!

suryakumar-yadav-on-ind-vs-pak-t20-wc-match-controversy

IND vs Pak T20 WC Match Controversy: पाकिस्तान से मैच खेलने पर सूर्याकुमार ने दिया मजेदार जबाव!

ind vs pak t20 wc match controversy पाकिस्तान से मैच खेलने पर सूर्याकुमार ने दिया मजेदार जबाव

IND vs Pak T20 WC Match Controversy: T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है, लेकिन उसके पहले पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच न खेलने का ऐलान कर दिया है। इसी बीच जब इस पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से चर्चा की गई तब उन्होंने कहा कि- 'भारत मैच खेलेगा। सामने वाली टीम नहीं खेलना चाहती तो यह उनकी मर्जी है।'

'हम खेलने को तैयार' - सूर्यकुमार

पाकिस्तान के खिलाफ T-20 वर्ल्ड कप खेलने पर सवाल किया गया तो सूर्यकुमार ने साउ कहा कि- 'हमारा माइंडसेट बिल्कुल साफ है। हमने खेलने के लिए मना नहीं किया है, उधर से मना किया गया है। ICC ने मैच का शेड्यूल तय किया है और हम खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारे टिकट बुक हैं और दिल्ली के बाद हम कोलंबो जा रहे हैं।'

7 फरवरी से शुरु होगा वर्ल्ड कप

T-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी शनिवार से शुरू होने वाला है। इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला था, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान कर दिया।

पाकिस्तान ने मैच के बॉयकॉट का किया था ऐलान

1 फरवरी रविवार को पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर पोस्ट कर ऐलान किया था कि-T-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करेगा। इस ऐलान के बाद ICC ने PCB से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। लेकिन इसके बाद PCB का तो कोई बयान नहीं आया लेकिन वहां के प्राइम मिनिस्टर शहबाज शरीफ ने साफ किया। बैठक के बाद पाकिस्तान पीएम शरीफ ने कहा- 'हमने T20 वर्ल्ड कप पर बिल्कुल साफ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।' T20 World Cup 2026 (1) आगे कहा कि- ‘हमने बहुत सोच-समझकर यह फैसला लिया है और हमें पूरी तरह बांग्लादेश के साथ खड़ा रहना चाहिए।’ बता दें कि, पाकिस्तानी सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश के सपोर्ट में लिया। क्योंकि, ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटा दिया था।  

दो शहरों में कैप्टन्स डे

टी-20 वर्ल्ड कप का कैप्टन्स डे 5 फरवरी को 2 अलग-अलग शहरों में आयोजित किया गया था। मुंबई में भारत, अफगानिस्तान, कनाडा, इंग्लैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज के कप्तान शामिल हुए। वहीं, कोलंबो में आयोजित कैप्टन्स डे में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, ओमान, पाकिस्तान, UAE और जिम्बाब्वे के कप्तानों ने हिस्सा लिया।
इन जगहों में होंगे वर्ल्ड कप के मैच
भारत में 5 वेन्यू अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्डकप के टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे। वहीं, श्रीलंका में 3 वेन्यू - कोलंबो और कैंडी में मुकाबले होंगे। कोलंबो में आर प्रेमदासा और सिंहला स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में ग्रुप स्टेज के मैच खेलेगी।

संबंधित सामग्री

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।