Suryakumar Health Update: स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती सूर्...

suryakumar-yadav-health-update-hernia-surgery-instagram

Suryakumar Health Update: स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती सूर्यकुमार, इंस्टाग्राम पर दी हेल्थ अपडेट...

suryakumar health update स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती सूर्यकुमार इंस्टाग्राम पर दी हेल्थ अपडेट

Suryakumar Health Update 2025: 3 महीने से दर्द में खेल रहे थे सूर्यकुमार यादव, इलाज के लिए इंग्लैंड रवाना…

हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर, बताया हेल्थ स्टेटस..

सूर्यकुमार यादव ने जर्मनी के एक अस्पताल से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा -
"लाइफ अपडेट:पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी के बाद मैं ठीक होने की राह पर हूं। वापस आने का बेसब्री से इंतजार है।"
इस पोस्ट के जरिए सूर्या ने न सिर्फ अपनी सेहत की जानकारी दी, बल्कि फैंस को यह भी बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही है और वे अब रिकवर कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

लोगों ने कमेंट कर दी दुआएं...

एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि- "See you soon man❤️", एक ने लिखा कि- 'Get well soon brother sky dada???????', एक ने लिखा कि- 'भाईया चौरा माई आपके स्वस्थ्य बनाये रखई ❤️?', एक ने लिखा कि- 'Wishing you a speedy recovery, SKY! Can’t wait to see you back in blue, smashing it all over the park. ??', एक ने लिखा कि-'Take your time to heal, we’re all rooting for your comeback. T20 World Cup 2026 loading… ?'।

IPL के बाद गए थे जर्मनी...

सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 के समापन के बाद सर्जरी के लिए जर्मनी गए थे। BCCI की निगरानी में उनकी सर्जरी हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी रिकवरी सामान्य है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

मैदान में कब तक लौटेंगे सूर्याकुमार?

फिलहाल सूर्या के मैदान पर लौटने की कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह तक वे फिट हो सकते हैं। हालांकि, इस दौरान भारत का कोई इंटरनेशनल T20 मुकाबला नहीं है, जिससे उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।

बांग्लादेश दौरे में हो सकती है वापसी...

टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जो 4 अगस्त को खत्म होगी। इसके बाद टीम 17 अगस्त से बांग्लादेश दौरे पर जाएगी, जहां 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसी टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव की वापसी की प्रबल संभावना जताई जा रही है। उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए चयन समिति उन्हें सीरीज में शामिल कर सकती है।

सीमित ओवरों में सूर्या की भूमिका अहम....

सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में भारत के सबसे भरोसेमंद T20 बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में टी20 फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर खुद को टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप का मजबूत स्तंभ साबित किया है। अब जब भारत को अगस्त से लगातार सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलनी है, ऐसे में सूर्या की वापसी टीम के लिए और भी अहम हो जाती है।

संबंधित सामग्री

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।

असम में CM चयन पर BJP की नजर, नायब सैनी बने सह-पर्यवेक्षक; बंगाल में भी तय हुई जिम्मेदारियां

हरियाणा

असम में CM चयन पर BJP की नजर, नायब सैनी बने सह-पर्यवेक्षक; बंगाल में भी तय हुई जिम्मेदारियां

BJP ने असम और पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए नायब सिंह सैनी और जेपी नड्डा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी।

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत

देश-विदेश

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत

तमिलनाडु में TVK चीफ विजय थलापति ने सरकार गठन के लिए समर्थन मांगा है। उन्हें बहुमत के लिए और 11 विधायकों की जरूरत है।