MAHAKALESHWAR: महाकाल की शरण में "बेबी जॉन" की स्टार कास्ट

star-cast-of-baby-john-in-the-shelter-of-mahakal

MAHAKALESHWAR: महाकाल की शरण में "बेबी जॉन" की स्टार कास्ट

mahakaleshwar महाकाल की शरण में "बेबी जॉन" की स्टार कास्ट

एक्टर वरुण धवन और वामिका गब्बी ​​​​ने की प्रार्थना

MAHAKALESHWAR: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह भस्म आरती के दौरान फिल्म जगत की मशहूर हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला. एक्टर वरुण धवन, एक्ट्रेस वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश और डायरेक्टर एटली ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया.

MAHAKALESHWAR: वरुण धवन ने लगाया ध्यान

फिल्म डायरेक्टर एटली अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' की टीम के साथ मंदिर पहुंचे थे. 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म की सफलता के लिए सभी ने भगवान महाकाल से प्रार्थना की. सुबह लगभग 4 बजे पूरा स्टार कास्ट मंदिर परिसर में भस्म आरती के लिए पहुंच गया था और करीब 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती का विशेष दर्शन किया. आरती समाप्त होने के बाद टीम ने गर्भगृह की देहरी से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया.

MAHAKALESHWAR: महाकाल का आशीर्वाद बहुत जरूरी : वरुण धवन

भस्म आरती में स्टार कास्ट की उपस्थिति के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी ने सभी भक्तों का विनम्रता से अभिवादन किया. एक्टर वरुण धवन ने कहा, "बाबा महाकाल के दर्शन से ऊर्जा मिली है, काफी अच्छा महसूस हो रहा है और उनका आशीर्वाद हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. कल हमारी फिल्म 'बेबी जॉन' रिलीज हो रही है और हम सभी ने इसकी सफलता के लिए प्रार्थना की है." बता दें कि फिल्म "बेबी जॉन" 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।