Sriganganagar Sister Murder: जमीन विवाद के चलते भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर बहन की की हत्या!

sriganganagar-brother-axe-attack-on-sister-dead

Sriganganagar Sister Murder: जमीन विवाद के चलते भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर बहन की की हत्या!

sriganganagar sister murder जमीन विवाद के चलते भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर बहन की की हत्या

Sriganganagar Sister Murder: श्रीगंगानगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, एक भाई ने जमीनी विवाद के चलते अपनी बड़ी बहन के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी बहन की मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी भाई बहन के शव के पास ही बैठा रहा। यह घटना रावला थाना इलाके के गांव 8 डीओएल में रविवार शाम करीब 7 बजे की है।

लिव-इन में रहती थी बहन

आरोपी का नाम सुरेंद्र और मृतक युवती का नाम मंजू हो, जो कि एक युवक के साथ लिव-इन में रहती थी। भाई ने उसे जमीन में हिस्सा देने के बहाने उसे घर बुलाया था, युवती अपने लिव-इन पार्टनर के साथ घर पहुंची। उसका पार्टनर उसे घर छोड़कर गांव की ओर चला गया। इसके बाद मंजू ने जमीन में अपने हिस्से की मांग की। इसी बात पर भाई- बहन की बहस होने लगी। गुस्से में आकर भाई सुरेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बहन मंजू के सिर में वार कर दिया। मंजू चीखते हुए फर्श पर गिर पड़ी। [caption id="attachment_148064" align="alignnone" width="1811"]Sister and brother Sister and brother[/caption]

चीख सुन आया लिव-इन पार्टनर

युवती की चीख सुनकर लिव-इन पार्टनर अंदर आया उसने देखा कि, मंजू खून में लथपथ जमीन पर मृत पड़ी है। युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तो देखा आरोपी बहन के शव के बगल में ही बैठा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बता दें कि, घटना के समय मंजू की मां घर पर नहीं थी, वो अपने पीहर गांव कालुवाला में भांजे और भांजी की शादी में शामिल होने के लिए गई थी।

DSP प्रशांत कौशिक का बयान

DSP प्रशांत कौशिक ने बताया कि- 'प्रारंभिक जांच में बहन-भाई के बीच जमीन विवाद ही हत्या का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।' 'पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रावला के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। आरोपी सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना की मंजू की मां और श्रीगंगानगर रह रहे दूसरे भाई को दी।' Also Read- Dausa Accident News: बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 2 भाईयों की मौत!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।