T-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और ओमान पहली बार होंगे आमने-सामने

sri-lanka-vs-oman-t20-world-cup-2026-today

T-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और ओमान पहली बार होंगे आमने-सामने

t-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और ओमान पहली बार होंगे आमने-सामने

OMA vs SL T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप के 16ववें मुकाबले में श्रीलंका और ओमान टीम आमने- सामने होगी। यह मैचश्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 फरवरी यानी की आज होगा। मैच की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। इसके ठीक आधे घंटे पहले 10.30 बजे टॉस किया जाएगा।

OMA vs SL T20 WC 2026: श्रीलंका को बड़ा झटका

मैच के पहले टीम के स्टार ऑलराउंडर वनिंदू हसरंगा को टीम से बाहर होना पड़ा। दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ खेल रहे मैच के दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, अब भी उनकी चोट ठीक नहीं हई है। इससे पहले टीम से तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा बाहर हो चुके है, क्योकि उन्हें कंधे में चोट लगी थी।

[caption id="attachment_133852" align="alignnone" width="1804"] Sri Lanka[/caption]  

T20 वर्ल्ड कप में दोनों की परफॉर्मेंस

श्रीलंका टीम की बात करे तो उसने अब तक T20 इंटरनेशनल मैच में 55 मैच खेले, जिसमें से 34 मैच में जीत मिली वहीं 21 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। साल 2014 में टीम ने भारत को फाइनल हराकर खिताब अपने नाम किया था।

[caption id="attachment_133851" align="alignnone" width="1688"] Oman[/caption]

अगर ओमान टीम की बात करें तो उसने T20 इंटरनेशनल मैच में अब तक 11 मैच खेले, जिसमें से महज 2 मैच में जीत मिली 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बेनतिजा रहा।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर की जाएगी। इसके साथ जियोहॉटस्टार एप पर भी आप मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

श्रीलंका

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना।

ओमान

जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करन सोनावले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद।

संबंधित सामग्री

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।

सीएम डॉ. मोहन ने सुदूर अंचलों में की कैबिनेट बैठकें, दिया गौरवशाली व्यक्तित्वों को सम्मान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने सुदूर अंचलों में की कैबिनेट बैठकें, दिया गौरवशाली व्यक्तित्वों को सम्मान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के विविध अंचलों में कैबिनेट बैठकों की नवाचारी श्रृंखला शुरू की, जिससे पर्यटन और जनकल्याण को बढ़ावा मिला है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा: पूर्व टेंपल अधिकारी को जेल भेजा, CCTV फुटेज में रोज नोटों के बं

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा: पूर्व टेंपल अधिकारी को जेल भेजा, CCTV फुटेज में रोज नोटों के बं

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप में बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

घर में सो रहे बच्चे की कूलर में करंट से मौत,मां मवेशियों को चारा डालने गई थी

राज्य

घर में सो रहे बच्चे की कूलर में करंट से मौत,मां मवेशियों को चारा डालने गई थी

मऊगंज के देवरी गांव में 8 साल के बृजेश की कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गई, माँ मवेशियों को चारा डालने गई थी।