Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: सोनू निगम ने पोस्ट कर मांगी मांफी...
सिंगर ने कर्नाटक की जनता से माफी मांगते हुए लिखा कि- 'माफ करना कर्नाटक। तुम्हारे लिए मेरा प्यार मेरे अहंकार से बड़ा है। हमेशा प्यार करता हूं।'
'कन्नड़ गीतों का अधिक सम्मान किया' - सोनू
सोनू निगम ने पोस्ट शेयर किए पहली पोस्ट में लिखा कि- 'नमस्कार, मैंने भाषा, संस्कृति, संगीत, संगीतकारों, राज्य और लोगों को अभूतपूर्व प्यार दिया है, न केवल कर्नाटक में बल्कि दुनिया में कहीं भी। वास्तव में मैंने हिंदी सहित अन्य भाषाओं के गीतों की तुलना में अपने कन्नड़ गीतों का अधिक सम्मान किया है।'
'मैं 51 साल का हूं..' - सोनू निगम
'सोशल मीडिया पर सैकड़ों वीडियो इस बात के प्रमाण हैं। मेरे पास एक घंटे से ज्यादा के कन्नड़ सॉन्ग हैं, जिन्हें मैं कर्नाटक में होने वाले हर कॉन्सर्ट के लिए तैयार करता हूं। हालाँकि, मैं कोई युवा नहीं हूं जो किसी से अपमान सहूं। मैं 51 साल का हूं, अपने जीवन के दूसरे हिस्से में हूं और मुझे इस बात पर नाराज होने का हक है कि मेरे बेटे जैसे युवा ने मुझे हजारों लोगों के सामने भाषा के नाम पर धमकाया, वो भी कन्नड़ में जो मेरे काम के मामले में मेरी दूसरी भाषा है।'
'वे हंगामा मचाने..' - सोनू निगम
'वो भी कॉन्सर्ट के मेरे पहले गाने के ठीक बाद! उसने कुछ और लोगों को उकसाया। उनके अपने लोग शर्मिंदा थे और उन्हें चुप रहने के लिए कह रहे थे, मैंने उन्हें बहुत विनम्रता और प्यार से कहा कि शो अभी शुरू हुआ है, यह मेरा पहला गाना है और मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा, लेकिन उन्हें मुझे कॉन्सर्ट जारी रखने देना होगा जिस तरह से मैंने योजना बनाई है। हर कलाकार के पास गानों की एक सूची तैयार होती है ताकि संगीतकार और टेक्नीशियन तालमेल बिठा सकें। लेकिन वे हंगामा मचाने और मुझे बेतहाशा धमकाने पर आमादा थे। मुझे बताओ कि गलती किसकी है?''जाति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश..' - सिंगर
सिंगर ने कहा कि- 'एक देशभक्त होने के नाते मैं उन सभी लोगों से घृणा करता हूं जो भाषा, जाति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, खासकर पहलगाम में जो कुछ हुआ उसके बाद। मुझे उन्हें समझाना था, और मैंने ऐसा किया, और हजारों छात्रों और शिक्षकों ने इसके लिए मेरी जय-जयकार की। मामला खत्म हो गया और मैंने एक घंटे से ज्यादा समय तक कन्नड़ गाया।'
'कौन दोषी यह समझदार लोगों पर छोड़ता..' - सोनू
'यह सब सोशल मीडिया पर है, मैं यह कर्नाटक के समझदार लोगों पर छोड़ता हूं कि वे तय करें कि यहां कौन दोषी है। मैं आपके फैसले को विनम्रता से स्वीकार करूंगा। मैं कर्नाटक की कानून एजेंसियों और पुलिस का पूरा सम्मान करता हूं और उन पर भरोसा करता हूं और मुझसे जो भी अपेक्षा की जाएगी, उसका पालन करूंगा। मुझे कर्नाटक से दिव्य प्रेम मिला है और आपका फैसला चाहे जो भी हो, मैं इसे बिना किसी द्वेष के हमेशा संजो कर रखूंगा।'
क्या है मामला?
हाल ही में वो एक कॉलेज में परफॉर्मेंस देने पहुंचे वहां वो अपना आइकॉनिक हिंदी गाना गा रहें थे। इसी बीच एक फैन जोर- जोर से कन्नड़ – कन्नड़ चिल्लाने लगा। ये सुनते ही उन्होंने गाना रोक दिया। सिंगर को उस फैन का व्यवहार पसंद नही आया फिर उन्होंने उसे जमकर फटकार लगाई। और ये भी कहा कि ‘यही कारण है, जो पहलगाम में हुआ’।‘वो मुझे धमकाते हुए कहता है- कन्नड़ कन्नड़’ – सोनू निगम
‘मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का जिसकी उम्र भी उतनी नहीं होगी, जितने सालों से मैं कन्नड़ गाने गा रहा हूं। वो मुझे धमकाते हुए कहता है- कन्नड़ कन्नड़। यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ है ना, यही कारण है जो कर रहे हो, जो किया था ना अभी। देखो तो कौन सामने खड़ा है, मुझे कन्नड़ लोगों से प्यार है। आय लव यू।’ 0Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: आगे कहा कि…
“मैं पूरी दुनिया में कहीं भी जाता हूं, चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या इंडिया में किसी भी जगह जाऊं, 14 हजार की ऑडियंस होती है और उनमें से एक आवाज आती है, कन्नड़.., तो मैं उनके लिए उस एक कन्नड़ के लिए भी कन्नड़ गाने गाता हूं।”‘सबसे बेहतरीन गाना है वो कन्नड़’ – सोनू निगम
” मैं आप लोगों की इतनी इज्जत करता हूं। ऐसा नहीं करना चाहिए आपको। मैंने जिंदगी में कई भाषाओं में गाने गाए हैं, लेकिन जो सबसे बेहतरीन गाना है वो कन्नड़ में गाया है। शोज तो हम लोग रोज करते हैं, लेकिन जब भी कर्नाटक में कहीं शो होता है तो हम बहुत इज्जत से आते हैं। क्योंकि आप लोगों ने हमें अपना परिवार माना है।”