Sona Mohapatra 49th Birthday: सोना मोहपात्रा का 49वां जन्मदिन आज...

sona-mohapatra-49th-birthday-celebration-2025

Sona Mohapatra 49th Birthday: सोना मोहपात्रा का 49वां जन्मदिन आज...

sona mohapatra 49th birthday सोना मोहपात्रा का 49वां जन्मदिन आज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ???? ????????? (@sonamohapatra)

Read More: Aamir Pahalgam Attack Reaction: पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया न देने पर आमिर खान- “मैं डिप्रेशन में था..”!

मी टू मूवमेंट में किया बड़ा खुलासा...

सोना मोहपात्रा ने मी टू मूवमेंट के दौरान म्यूजिक इंडस्ट्री के दो दिग्गजों—कैलाश खेर और अनु मलिक—पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए।

कैलाश खेर पर आरोप...

सोना ने ट्वीट कर बताया कि कैलाश ने पृथ्वी कैफे में उनके साथ अनुचित हरकत की थी और बाद में ढाका में उन्हें अपने कमरे में बुलाने की कोशिश की।

अनु मलिक पर आरोप..

अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वालों में सोना, श्वेता पंडित और दो अन्य महिलाएं शामिल थीं। इन आरोपों के चलते अनु मलिक को 'इंडियन आइडल 11' छोड़ना पड़ा था। हालांकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने पर उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से क्लीन चिट दी गई। उसके बाद अनु मलिक की 1 साल बाद शो में फिर से वापसी हुई।

सोनू निगम को भी सुनाई खरी-खरी...

जब सोनू निगम ने अनु मलिक का बचाव किया और म्यूजिक माफिया के खिलाफ बयान दिए, तब सोना ने उन्हें दोहरापन दिखाने वाला करार दिया और ट्वीट कर याद दिलाया कि सोनू ने मी टू आरोपी का समर्थन किया था। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा कि - "सोनू निगम वही हैं, जिन्होंने मी टू के आरोपी अनु मल‍िक का साथ दिया था और आज नेपोट‍िज्म और इंडस्ट्री में म्यूजिक माफ‍िया को लेकर बातें कर रहे हैं। क्या किसी ने ये ध्यान दिया क‍ि सोनू निगम ने @IndiaMeToo के आरोपी अनु मल‍िक का बचाव किया था और अब वे एक और मामले में ये दावा कर रहे हैं कि उनके पास सबूत के तौर पर एक वीड‍ियो है।"

'म्यूजिक इंडस्ट्री में भी भेदभाव..' - सोना

सोना ने इंडस्ट्री में महिला गायिकाओं के लिए कम अवसर, सोलो फीमेल सॉन्ग्स की कमी और कम फीस जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। उनका कहना है कि आज के दौर में 100 गानों में से मुश्किल से 8-9 गाने ही महिलाओ के आवाज में होते हैं।

IIT बॉम्बे के खिलाफ लैंगिक भेदभाव का आरोप...

IIT बॉम्बे के मूड इंडिगो फेस्टिवल में महिला कलाकारों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए सोना ने एक ओपन लेटर में लिखा कि आयोजक महिला सिंगर्स से पुरुष पार्टनर के साथ आने की शर्त रखते हैं और पुरुषों की तुलना में महिला कलाकारों को कम फीस दी जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ???? ????????? (@sonamohapatra)

कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों पर भी जताई आपत्ति..

सोना ने शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ को सेक्सिस्ट करार दिया था और कहा कि ऐसी फिल्मों में लड़कियों पर हाथ उठाना और उन्हें प्रॉपर्टी की तरह दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि सेलेब्स को ऐसे रोल नहीं चुनने चाहिए जो समाज में गलत संदेश दें।

टाइम्स स्क्वायर की स्क्रीन पर छाईं...

सोना मोहपात्रा टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली भारतीय इंडिपेंडेंट सिंगर बनीं। उनके गाने ‘ऐसा ना थे’ को वहां प्रदर्शित किया गया। इस गाने का म्यूजिक उनके पति राम संपत ने और बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ???? ????????? (@sonamohapatra)

सलमान खान से टकराव और गैंगरेप की धमकियां..

सोना ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बयान और व्यवहार की कड़ी आलोचना की। प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर सलमान के तंज पर सोना ने प्रियंका को "सलमान से बड़ा स्टार" बताते हुए समर्थन दिया। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर गैंगरेप जैसी भयानक धमकियां भी मिलीं, मगर उन्होंने चुप्पी नहीं साधी।

 

सलमान के ‘रेप’ वाले बयान पर भी साधा था निशाना...

गायिका ने अभिनेता सलमान खान के एक विवादित बयान पर भी जमकर नाराजगी जाहिर की थी। 2016 में सलमान खान ने फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के दौरान एक इंटरव्यू में अपने थकान भरे शूटिंग शेड्यूल का ज़िक्र करते हुए कहा था, "शूटिंग के बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं रेप हुई महिला हूं।" इस बयान के बाद सोना मोहपात्रा ने सलमान को कड़े शब्दों में आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था - "मीडिया के सामने लगातार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील टिप्पणियां करने, हिंसक व्यवहार, भद्दे कमेंट्स करने के बावजूद ऐसे लोग कैसे 'गुडविल एम्बेसडर' बन जाते हैं? यह शर्मनाक है।"

 सलमान को बताया ‘पेपर टाइगर’

सिंगर ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के फ्लॉप होने पर ट्वीट करते हुए उन्हें "पेपर टाइगर" कहकर संबोधित किया और कहा कि फिल्म की असफलता यह दर्शाती है कि सच्चा टैलेंट प्रमोशन से नहीं, प्रदर्शन से सामने आता है।

सोना मोहपात्रा के लोकप्रिय गाने...

फिल्म 'फुकरे' का 'अंबरसरिया', शो 'सत्यमेव जयते सीजन 2' का 'बेखौफ', और 'ओ री चिरईया', फिल्म 'दिल्ली बेली' का 'बेदर्दी राजा', फिल्म 'तलाश' का 'जिया लागे न', और फिल्म 'इक्कीस तोपों की सलामी' का 'घूर घूर के', फिल्म 'हंटर' का 'चोरी चोरी', फिल्म 'रमन राघव' का 'कत्लेआम', फिल्म 'लापता लेडीज' का 'बेड़ा पार' , फिल्म 'आई हेट लव स्टोरी' का 'बहारा' आदि उनके मशहूर गानों में से एक हैं।    

संबंधित सामग्री

मसालों को सीलन और गांठों से कैसे बचाएं? जानें 4 सीक्रेट किचन टिप्स

लाइफ स्टाइल

मसालों को सीलन और गांठों से कैसे बचाएं? जानें 4 सीक्रेट किचन टिप्स

मसालों में गांठें अक्सर नमी के कारण बनती हैं। जानिए कैसे उन्हें सूखा रखकर और उचित तरीके से स्टोर करके इस समस्या से बचा जा सकता है।

सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके

राज्य

सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके

पंजाब में सिख बंदियों की रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से टकराव किया। आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ।

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

राज्य

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता दी और डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया।

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

मनोरंजन

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

IFFM 2026 में रानी मुखर्जी को ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ लेटर्स की ऑनरेरी डिग्री प्रदान की गई, उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपने योगदान के लिए यह सम्मान पाया.