SMAT Final 2026 Highlights: झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर पहली बार मुश्त...

smat-final-2026-jharkhand-beat-haryana-champions

SMAT Final 2026 Highlights: झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर पहली बार मुश्ताक अली ट्रॉफी का जीता खिताब!

smat final 2026 highlights झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर पहली बार मुश्ताक अली ट्रॉफी का जीता खिताब

ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में जमाया कब्जा। यह मैच हरियाणा और झारखंड के बीच पुणें के महाराष्ट्र क्रिकेट के स्टेडियम में 18 दिसंबर को खेला गया, जहां झारखंड टीम ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहली बार भारतीय घरेलू क्रिकेट के T 20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्राफी को झारखंड ने जीता है। इस जीत में इशान किशान ने 101 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

SMAT Final 2026 Highlights: झारखंड टीम का प्रदर्शन

टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम से ईशान किशन ने 49 गेंद में 101 रन बनाएं, जिसमें 6 चौके और 10 छक्के शामिल हैं। वहीं कुमार कुशाग्र ने 38 गेंद पर 81 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहें। अनुकूल रॉय ने 20 गेंद में 40 रन और रोबिन मिंज ने 14 गेंद में 31 रन बनाए। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 262 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया। झारखंड की ओर से बाल कृष्ण और सुशांत मिश्रा ने 3-3 विकेट चटकाएं वहीं बाकी गेंदबाजो ने 2-2 विकेट लिए। ईशान किशन 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' बने। ईशान ने झारखंड टीम के लिए T-20 में सबसे ज्यादा 94 छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए है। वहीं अनुकूल राय प्लेयर ऑफ द सीरीज बने ।

SMAT Final 2026 Highlights: कैसा रहा हरियाणा टीम का हाल?

टारगेट का पीछा करने उतरी हरियाणा टीम की शुरुआत बेहद खराब रही 1 रन पर 2 विकेट गिर गए। इनमें कप्तान अंकित कुमार रन और आशीष सिवाच दोनों 0 रन पर धारासाही हो गएं वही अर्श रांगा ने 17 रन, यशवर्धन दलाल ने 22 गेंद में 53 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वही निशांत सिंधू ने 15 गेंद में 31 रन बनाए लेकिन टीम को जीताने में सफल नहीं हो पाएं, बल्कि 18.3 ओवर में 193 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। हरियाणा की ओर से अंशुल कम्बोज, सुमित कुमार, समंत जाखर ने 1 - 1 विकेट झटकाए।      

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।