सिराज के प्रदर्शन ने जीता दिल, चैपल हुए प्रभावित...
सीरीज के दौरान मोहम्मद सिराज ने कुल 23 विकेट झटके और आखिरी टेस्ट में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपने कॉलम में सिराज की जमकर तारीफ की। ग्रेग चैपल ने कहा - 'सिराज अब बुमराह के साथ या उनके बिना लीडर बनने को तैयार'
चैपल ने कहा कि -
“सिराज पहले भी गाबा, एमसीजी, लॉर्ड्स, केपटाउन जैसे मुश्किल मैदानों पर कमाल कर चुका है, लेकिन ओवल टेस्ट में उसने जो किया वो अद्भुत था। अब वो बुमराह के साथ या उनके बिना भी गेंदबाजी आक्रमण का लीडर बनने के लिए तैयार है।” 'सिराज में अब मकसद नजर आता है' – चैपलग्रेग चैपल ने आगे कहा-
“टीम इंडिया इस पूरी सीरीज में सिर्फ इसलिए लड़ सकी क्योंकि सिराज ने जबरदस्त प्रयास किए। पहले वो केवल जुनूनी गेंदबाज था, लेकिन अब उसके पास एक स्पष्ट मकसद और नेतृत्व की क्षमता है। एक खिलाड़ी और लीडर में यही फर्क होता है।”सिराज बने प्लेयर ऑफ द मैच...
ओवल टेस्ट की पहली पारी में सिराज ने चार और दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सिराज ने सीरीज में 185.3 ओवर डाले और 23 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज बने। उन्होंने 1000 से अधिक गेंद फेंकने वाले कुछ गिने-चुने भारतीय गेंदबाजों में भी अपना नाम दर्ज करा लिया।ब्रेंडन मैक्कलम का टीम इंडिया को लेकर चौकाने वाला बयान!
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान ब्रेंडन मैक्कलम ने भारत के खिलाफ हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को "अविश्वसनीय" बताया। उन्होंने न सिर्फ भारतीय टीम की दृढ़ता की तारीफ की, बल्कि यह भी माना कि टीम इंडिया दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रही।