Eng vs Ind 2nd Test: शुभमन ने रचा इतिहास, 269 रन बनाने वाले पहले कप्तान बने गिल!

shubman-gill-269-runs-record-eng-vs-ind-2nd-test

Eng vs Ind 2nd Test: शुभमन ने रचा इतिहास, 269 रन बनाने वाले पहले कप्तान बने गिल!

eng vs ind 2nd test शुभमन ने रचा इतिहास 269 रन बनाने वाले पहले कप्तान बने गिल

Benefits of Jackfruit: कटहल से मिलते हैं गजब के फायदे, लेकिन ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान!

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन...

बर्मिंघम टेस्ट की शुरुआत में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 87 रन की उम्दा पारी खेली। इसके बाद शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए पहले दिन ही शतक लगाया और जडेजा टेस्ट में 23 फिफ्टी पूरी की। भारतीय टीम ने पहली पारी में 587 रन स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसके 3 विकेट महज 77 रन पर गिर चुके थे। भारत की ओर से आकाश दीप ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया। अब इंग्लैंड की टीम 510 रन से पीछे है।

शुभमन ने दोहरा शतक बनाकर रचा नया इतिहास...

भारत की पहली पारी के हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने 269 रन की बेमिसाल पारी खेली। यह टेस्ट में उनका पहला दोहरा शतक है और उन्होंने इसे उस समय जड़ा जब टीम 211 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। शुभमन ने पहले रवींद्र जडेजा के साथ 203 रन और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोहरा शतक लगाने के बाद गिल ने एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया। और दर्शकों ने शुभमन के आउट होने के बाद स्टैंडिंग ओवेशन दी।

भारत का इंग्लैंड में 18 साल बाद 500+ स्कोर...

यह पहली बार है जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड की धरती पर 18 साल बाद 500 रन से अधिक का स्कोर बनाया है। इससे पहले 2007 में भारत ने ऐसा किया था।

शुभमन ने गावस्कर, तेंदुलकर, कोहली को छोड़ा पीछे...

शुभमन गिल ने इस दोहरे शतक के साथ कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ डाले: सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड (221 रन, 1979 द ओवल) टूट गया। सचिन तेंदुलकर का एशिया के बाहर बेस्ट स्कोर (241 रन, सिडनी 2004) भी पीछे छूट गया। विराट कोहली का बतौर कप्तान बेस्ट स्कोर (254*, पुणे 2019) भी अब गिल के नाम है। शुभमन अब एशिया के बाहर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले एशियन कप्तान भी बन चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के मारवान अटापट्टू (249 रन) को पीछे छोड़ा।

कम उम्र में दो फॉर्मेट में दोहरे शतक का अनोखा रिकॉर्ड...

गिल 25 साल की उम्र में ही वनडे और टेस्ट—दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 32 साल में यह उपलब्धि हासिल की थी।

शुभमन बने टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय कप्तान...

शुभमन गिल अब टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले ये उपलब्धि पाने वाले कप्तान हैं: मंसूर अली खां पटौदी - 203 रन - 1 डबल सेंचुरी सुनील गावस्कर - 205 रन - 1 डबल सेंचुरी सचिन तेंदुलकर - 217 रन - 1 डबल सेंचुरी महेंद्र सिंह धोनी - 224 रन - 1 डबल सेंचुरी विराट कोहली - 254 रन- 7 बार लगाई डबल सेंचुरी

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड प्लेइंग-11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

भारत प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।  

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।