Shivraj Chouhan Padyatra : शिवराज की पदयात्रा

shivraj-singh-chouhan-padyatra

Shivraj Chouhan Padyatra : शिवराज की पदयात्रा

shivraj chouhan padyatra  शिवराज की पदयात्रा

ऑक्सफोर्ड पासआउट बहू भी साथ

केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार, 25 मई को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के लाडकुई गांव से पदयात्रा की शुरुआत की। इस पदयात्रा में शिवराज की पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय के साथ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पासआउट बहू अमानत भी गांवों में पदयात्रा कर रही हैं।

पूरे परिवार के साथ पदयात्रा

शिवराज सिंह ने यात्रा का मकसद बताते हुए कहा, मोदी जी का संकल्प विकसित भारत…! और वो संकल्प हमारे लिए मंत्र है। विकसित भारत के लिए जनता जागे और अपने गांवों को विकसित बनाए। अकेले सरकार नहीं, समाज को भी आगे आना होगा। इसलिए जनता को विकास के लिए जगाने निकले हैं। जनसैलाब उमड़ पड़ा है, जो विकसित भारत के अभियान के लिए अपने आप को समर्पित कर रहे हैं।शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा में बहू अमानत को साथ लेने के सवाल पर कहा, यहां तो सब हैं। यहां कोई परिवार नहीं, सब एक परिवार हैं। सबका एक ही लक्ष्य है, विकसित भारत।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूर्व सीएम शिवराज ने कहा, अभी सिर्फ विकसित भारत की बात करेंगे, बाकी पार्टी जाने, अपना काम अपन कर रहे हैं। [caption id="attachment_83940" align="alignnone" width="300"]शिवराज सिंह की पदयात्रा शिवराज सिंह की पदयात्रा[/caption]

शिवराज ने बताया विकसित भारत का मतलब

यात्रा की पहली सभा पुलिस चौकी लाडकुई के सामने हुई। शिवराज सिंह ने कहा, विकसित भारत का मतलब ऐसा भारत है जहां, सड़क-बिजली-पानी का जाल बिछा हो। जहां खेती उन्नत हो, मां-बहन-बेटियों का सम्मान किया जाए। बच्चे अच्छी तरह से पढ़ाई करें, हर परिवार को रोजगार मिले। कोई भूखा न सोए, इलाज की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। लोग अपनी जिंदगी आराम से बिताएं।

‘हमारे हर गांव विकसित हों’

शिवराज सिंह ने कहा कि ये विकसित भारत मोदी जी का संकल्प है और ये मेरे जीवन का मंत्र बन गया है। इसका मतलब लाडकुई और हमारे हर गांव विकसित हों। ये काम अकेले मंत्री, मुख्यमंत्री विधायक-सांसद नहीं कर सकते। सबको अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा, मुझे मन में लगा कि कुछ करना पडे़गा। कृषि मंत्री के रूप में किसान रोम-रोम में रमा है। खेती मेरी सांस में बसी है। बहनें लखपति दीदी बनें, दिन और रात मैं इस साधना में लगा हूं। साधना का मतलब मेरी धर्मपत्नी की बात नहीं कर रहा हूं।

खेतों की पूरी जानकारी लेकर आए हैं...शिवराज

शिवराज सिंह ने कहा,  मैं आज अकेला नहीं आया हूं। देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक भी मेरे साथ हैं। आईसीएआर के डीजी एमएल जाट भी यहां मौजूद हैं। ये किसान भाइयों से बातचीत करेंगे। खेती में अधिकतम उत्पादन कैसे किया जाए, इसके लिए यहां के गांवों के खेतों की पूरी जानकारी लेकर आए हैं। तो यह कोई साधारण कार्यक्रम नहीं है, यह तो आंधी और तूफान की तरह है, शिवराज सिंह चौहान के साथ। इसमें हम किसानों, आदिवासी भाइयों-बहनों, युवाओं, पीएम आवास के लाभार्थियों से गंभीर चर्चा करने वाले हैं। जिलाधीश समेत प्रशासन के सभी मित्र मिलकर विचार करेंगे कि हम क्या बेहतर कर सकते हैं।

किसान-वैज्ञानिक चर्चा करेंगे।

29 मई से देश के 6 हजार कृषि वैज्ञानिक पूरे भारत में निकलने वाले हैं। सीहोर जिले में भी वैज्ञानिकों की 3 टीमें आ रही हैं। एक दिन में दो-दो कार्यक्रम होंगे। 10–15 गांवों के बीच किसान और वैज्ञानिक मिलकर चर्चा करेंगे। किसानों की समस्याओं को समझते हुए शोध किए जाएंगे।शिवराज सिंह ने कहा, विकसित भारत के लिए चलना था, तो सामने बैठा परिवार आया (उहोंने अपने बेटे-बहू की ओर इशारा करते हुए कहा) और ये परिवार भी आया। हमने कहा चलो। अब ये बहू भी देखेगी कि हमारा कितना बड़ा परिवार है। इस बीच साधना सिंह ने टोका- बहू नहीं बेटी कहिए। इसके बाद शिवराज ने कहा,  हां…बहू नहीं बेटी।

Read More :- लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाला!

Watch Now:- जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।