शेयर बाजार में अचानक क्यों मची हाहाकार? 7 लाख करोड़ स्वाहा, अडानी के शेयर 14% तक टूटे

share-market-crash-reasons-adani-stocks-fall-jan-2026

शेयर बाजार में अचानक क्यों मची हाहाकार? 7 लाख करोड़ स्वाहा, अडानी के शेयर 14% तक टूटे

शेयर बाजार में अचानक क्यों मची हाहाकार 7 लाख करोड़ स्वाहा अडानी के शेयर 14 तक टूटे

share market crash reasons jan 2026: शुक्रवार का दिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए भारी झटका लेकर आया। गुरुवार की तेजी के बाद जैसे ही बाजार खुला, दबाव दिखने लगा और दोपहर तक हालात साफ हो गए, बिकवाली हर तरफ हावी थी सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 फीसदी टूटे, लेकिन असली मार मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर पड़ी। नतीजा यह हुआ कि महज एक कारोबारी सत्र में निवेशकों की करीब 7 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति हवा हो गई।

सेंसेक्स-निफ्टी से लेकर स्मॉलकैप तक, हर तरफ लाल निशान

कारोबार के अंत में

  • सेंसेक्स 770 अंक टूटकर 81,537 पर बंद हुआ

  • निफ्टी 241 अंक गिरकर 25,048 पर आ गया

बैंक निफ्टी में भी करीब 700 अंकों की गिरावट देखने को मिली। स्मॉलकैप इंडेक्स 1000 अंकों से ज्यादा और मिडकैप करीब 700 अंक तक फिसल गया।बीएसई का कुल मार्केट कैप 458.50 लाख करोड़ से घटकर 451.56 लाख करोड़ रुपये रह गया।

share market crash reasons jan 2026: अडानी ग्रुप के शेयरों में क्यों मची भगदड़

इस गिरावट में सबसे ज्यादा चर्चा अडानी ग्रुप के शेयरों की रही। कारोबार के दौरान,

  • अडानी ग्रीन एनर्जी करीब 14% टूट गया

  • अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस

  • अडानी टोटल गैस इन सभी में 12% तक की गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिका से जुड़ा है कनेक्शन

दरअसल, अमेरिकी बाजार नियामक से जुड़े एक मामले में गौतम अडानी और समूह के कार्यकारी सागर अडानी को लेकर नई हलचल सामने आई है। अमेरिकी आयोग ने कथित धोखाधड़ी और 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत योजना से जुड़े मामले में ईमेल के जरिए समन भेजने की अनुमति मांगी है। इसी खबर के बाद निवेशकों में घबराहट बढ़ी और अडानी शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली।

संबंधित सामग्री

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

देश-विदेश

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

कोलकाता और जयपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी, और मध्य प्रदेश के 15 पर्यटन स्थल बंद हुए।

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।