Bastar Oylmpics 2024: बस्तर ओलंपिक के समापन में शामिल हुए शाह

shah-attended-the-closing-ceremony-of-bastar-olympics

Bastar Oylmpics 2024: बस्तर ओलंपिक के समापन में शामिल हुए शाह

bastar oylmpics 2024 बस्तर ओलंपिक के समापन में शामिल हुए शाह

बोले-नक्सलवाद खत्म होने पर कश्मीर से ज्यादा पर्यटक आएंगे बस्तर

Bastar Oylmpics 2024:  बस्तर में आयोजित हुए बस्तर ओलंपिक का भव्य समापन हुआ. इसमें सीएम विष्णु देव साय, वीडी शर्मा सहित गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. इस दौरान अमित शाह ने नक्सलियों से अपने हथियार डालने की खास अपील की.

Bastar Oylmpics 2024: बस्तर ओलंपिक का समापन

छत्तीसगढ़ के बस्तर में खास बस्तर ओलंपिक खेलों का समापन रविवार को हुआ. इस खास आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत अन्य नेता मौजूद रहे. इस मौके पर अमित शाह ने नक्सल के खिलाफ सरकार के कार्यों को हाइलाइट किया. उन्होंने यहां के मंच से नक्सलियों से हथियार डालने की खास अपील की.

Bastar Oylmpics 2024: नक्सल हमलों में घायल खिलाड़ियों ने भी लिया हिस्सा

बस्तर ओलंपिक खेलों में 300 आत्म समर्पित और 18 नक्सल घटनाओं में दिव्यांग हुए खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया. इसके लिए 1 अक्टूबर को पंजीयन शुरू हुआ था. 1 नवंबर से 20 नवंबर तक पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर खेलों का आयोजन हुआ. ब्लॉक स्तर में विजेताओं ने 21 से 25 नवंबर तक जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. 13 दिसंबर से संभाग स्तर पर खेलों का आयोजन हुआ. नक्सल हिंसा से पीड़ित मडकम मुन्ना और अलग-अलग आदिवासी समाज के लोगों ने अमित शाह का खास सम्मान किया.

Bastar Oylmpics 2024: बदल रहा है बस्तर-शाह 

अमित शाह ने बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह के मंच से कहा कि बस्तर बदल रहा है. बस्तर ओलंपिक 2024 का ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है. ये बस्तर ओलंपिक सभी सातों जिलों की पहचान बनने वाला है. उन्होंने आगे कहा, 'बस्तर ओलंपिक बस्तर नक्सलवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे. अगली बार 2026 के ओलंपिक में आऊंगा और कहूंगा कि बस्तर बदल गया है.'

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।