सिहोर से होगी दलहन क्रांति की नई शुरुआत, 7 फरवरी को शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्ष...

sehore-national-pulses-conclave-shivraj-singh-chouhan-flrp

सिहोर से होगी दलहन क्रांति की नई शुरुआत, 7 फरवरी को शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय परामर्श

सिहोर से होगी दलहन क्रांति की नई शुरुआत 7 फरवरी को शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय परामर्श

Sehore National Pulses Conclave : सिहोर: देश को दालों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम सिहोर जिले से उठने जा रहा है। 7 फरवरी 2026 को आमला स्थित फूड लेग्यूम रिसर्च प्लेटफॉर्म (FLRP) में दलहन आत्मनिर्भरता पर राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति बैठक आयोजित की जाएगी। इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई राज्यों के कृषि मंत्री भी मौजूद रहेंगे। यह आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और ICARDA के सहयोग से किया जा रहा है।

Sehore National Pulses Conclave: सुबह पौधारोपण से होगी शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पौधारोपण के साथ होगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सिहोर के खेतों में पहुंचकर दलहन की उन्नत किस्मों और आधुनिक तकनीकों का जायजा लेंगे। इस दौरान वे किसानों से सीधे संवाद करेंगे और जमीनी हकीकत को समझेंगे। Also Read-“सम्मान खरीदा नहीं जाता”: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद पाकिस्तान में सियासी भूचाल

Sehore National Pulses Conclave: नई प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में FLRP परिसर में प्रशासनिक भवन, किसान प्रशिक्षण केंद्र और पादप जीनोमिक्स, ऊतक संवर्धन, प्रजनन एवं रोग विज्ञान से जुड़ी अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही दलहन के उन्नत बीज, उत्पाद और तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसी मंच से “पल्सेस मिशन पोर्टल” का शुभारंभ किया जाएगा और प्रगतिशील किसानों को उन्नत किस्मों के बीजों का प्रतीकात्मक वितरण भी होगा।

‘दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन’ पर मंथन

राष्ट्रीय परामर्श में मध्य प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित कई दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्री भाग लेंगे। पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस दौरान तूर, उड़द, मसूर जैसी प्रमुख दलहनी फसलों को लेकर बीज उत्पादन, रोग प्रबंधन, मशीनीकरण, वैल्यू एडिशन, भंडारण, विपणन और MSP पर समयबद्ध खरीद जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

किसान से लेकर उद्योग तक एक मंच पर

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में ICAR और ICARDA के शीर्ष वैज्ञानिक, NAFED–NCCF, राष्ट्रीय बीज निगम, विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, किसान उत्पादक संगठन (FPO), सहकारी संस्थाएं, बीज उत्पादक, प्रसंस्करण उद्योग और प्लांट-बेस्ड फूड सेक्टर के प्रतिनिधि एक साथ बैठकर ठोस रणनीति पर विचार करेंगे।
आत्मनिर्भर भारत और पोषण सुरक्षा पर फोकस
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि भारत दालों में पूरी तरह आत्मनिर्भर बने, आयात पर निर्भरता घटे और किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ उचित मूल्य मिले। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय परामर्श न केवल दलहन क्षेत्र को नई दिशा देगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने, पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।