Sehore councilor by-election: निर्दलीय उम्मीदवार इशरत इरशाद पहलवान ने भाजपा और कांग्रेस को दी मात

sehore-councilor-by-election-mp-big-news-update

Sehore councilor by-election: निर्दलीय उम्मीदवार इशरत इरशाद पहलवान ने भाजपा और कांग्रेस को दी मात

By:

Ranu

sehore councilor by-election निर्दलीय उम्मीदवार इशरत इरशाद पहलवान ने भाजपा और कांग्रेस को दी मात

Sehore councilor by-election: सीहोर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 30 में हुए पार्षद पद के उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार इशरत इरशाद पहलवान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इशरत ने 442 मतों के बड़े अंतर से यह जीत हासिल की। उन्हें कुल 909 वोट मिले, जबकि भाजपा के प्रत्याशी मजहर अज्जू को 467 वोट और कांग्रेस के प्रत्याशी आजम लाला को 413 वोट मिले।

यह चुनाव कांग्रेस पार्षद इरफान बिल्डर के आकस्मिक निधन के बाद हुए थे, जिससे यह पद रिक्त हो गया था। कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार इशरत इरशाद पहलवान ने दोनों प्रमुख पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए यह जीत दर्ज की।

Read More- Delhi liquor scam: अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, 4 आरोपी अभी भी जेल में बंद

मतदान और परिणाम की जानकारी

सीहोर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 30 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था। कुल 68.52 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 1811 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 943 पुरुष और 868 महिला मतदाता शामिल थे। तीन मतदान केंद्रों पर यह मतदान हुआ—केंद्र क्रमांक 91, 92, और 93। मतदान केंद्र क्रमांक 93 पर सबसे अधिक 78.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन

Sehore councilor by-election मतदान परिणाम

  • कांग्रेस: 413 वोट
  • भाजपा: 467 वोट
  • निर्दलीय: 909 वोट
  • नोटा: 22 वोट

इस परिणाम ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है, क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवार की इस जीत को बड़ी राजनीतिक पार्टियों के लिए झटका माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।