थाईलैंड में स्कूल बस में लगी आग, 25 छात्र जिंदा जले

school-bus-caught-fire-in-thailand-25-student-death

थाईलैंड में स्कूल बस में लगी आग, 25 छात्र जिंदा जले

 थाईलैंड में स्कूल बस में लगी आग 25 छात्र जिंदा जले

टायर फटने से हुआ हादसा, बस में 44 लोग सवार थे 

थाईलैंड में एक स्कूल बस में आग लगने से कम से कम 25 छात्रों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बस में कुल 44 बच्चे मौजूद थे, जिनमें से 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बचावकर्मी फिलहाल बाकी बच्चों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

हालांकि मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस का टायर फट जाने के कारण आग लगी। रॉयटर्स के मुताबिक, हादसा बैंकॉक के खू खोट इलाके में दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ। बस स्कूल से लौट रही थी। पांच शिक्षक भी मौजूद थे।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गृह मंत्री अनुथिन चरणविराकुल ने बताया कि बचावकर्मियों के पहुंचने के बाद भी बस इतनी गर्म थी कि अंदर जाना बहुत मुश्किल था। जिससे हादसे के बाद काफी देर तक बस में ही शव पड़ा रहा। मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

 school bus caught fire in Thailand 25 student death

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।