Sawan Somwar:सावन का तीसरा सोमवार, महाकाल का गणेश स्वरूप में श्रृंगार, आज दर्शन ...

sawan-somwar-mahakal-ganesh-shringar-nagchandreshwar-darshan

Sawan Somwar:सावन का तीसरा सोमवार, महाकाल का गणेश स्वरूप में श्रृंगार, आज दर्शन देंगे नागों के राजा नागचंद्रेश्वर -

sawan somwarसावन का तीसरा सोमवार महाकाल का गणेश स्वरूप में श्रृंगार आज दर्शन देंगे नागों के राजा नागचंद्रेश्वर -

श्रावण मास का आज तीसरा सोमवार है. विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के धाम में रात 2:30 बजे पट खुलते ही भस्म आरती के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ने लगा. जय श्री महाकाल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा. टीवी कलाकार अनुपमा ने भी भोलेनाथ के दर्शन के लाभ लिए. बता दें कि विश्व में एक मात्र दक्षिण मुखी है श्री महाकालेश्वर का ज्योतिर्लिंग, जहां की भस्म आरती के दर्शन विशेष माने जाते हैं. भस्म आरती के बाद भगवान का गणेश जी स्वरूप में श्रृंगार हुआ.

बाबा महाकाल ने धारण किया गणेश जी का रूप

''भगवान के गणों के पूजन के बाद शिव परिवार का पूजन, शिव पर हरि ॐ जल अर्पण कर ध्यान और आव्हान कर भगवान का पंचाभिषेक किया गया. उसके बाद भस्म आरती एवं श्रृंगार किया गया. श्रृंगार के बाद रजत मुकुट आभूषण, वस्त्र भगवन को धारण करवाये. भगवान ने दिव्य स्वरूप में निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन दिए.'' आशीष पुजारी ने कहा, ''शिव के दर्शन करने से पापों का नाश होता है. साथ ही इस माह में जो भी भक्त शिव को जलधारा, दुग्ध धारा व बैल पत्र चढ़ाता है तो उसके कई जन्मों के पाप का विनाश होता है. दर्शन का क्रम सुबह से शुरू हुआ जो रात 10:30 शयन आरती तक जारी रहेगा.

बाबा महाकाल की निकलेगी सवारी

आज शाम 4 बजे बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर रहेंगे. आज लोक नृत्य कलाकार, बीएसएफ, एमपी पुलिस, स्कूल, स्काउट गाइड, निजी बैंड की विशेष प्रस्तुति होगी. मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व अन्य आज सवारी में शामिल होंगे. साथ ही रात 12 बजे से 24 घण्टे के लिए 29 जुलाई रात 12 बजे तक के लिए श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के शिखर पर विराजमान श्री नागचंद्रेश्वर और सिद्धेश्वर महादेव भक्तों को दर्शन देंगे. रात 12 बजे पट खुलते ही मंदिर के महंत महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर विनीत गिरी महाराज त्रिकाल पूजन करेंगे. त्रिकाल पूजन अलग-अलग समय में 29 जुलाई की रात 12 बजे पट बंद होने तक जारी रहेगा. 28 को श्रावण सोमवार के चलते, 29 को नागपंचमी पर्व होने के चलते इन दो दिन में लाखों भक्तों के उज्जैन पहुंचने का अनुमान लगाया गया है. बुजुर्ग, दिव्यांग व सभी श्रद्धालुओं के लिए सुगम एवं खास दर्शन व्यवस्था की गई है. [caption id="attachment_97252" align="alignnone" width="300"]ओंकारेश्वर ओंकारेश्वर[/caption]

खंडवा में भगवान ओंकारेश्वर का नर्मदा जल से अभिषेक

खंडवा में भगवान ओंकारेश्वर का नर्मदा जल से अभिषेक किया गया। विशेष श्रृंगार के बाद गुलाब के फूल, बिल्व पत्र चढ़ाए गए। मंगला आरती के दौरान बाबा ओंकार को मेवा प्रसादी का भोग लगाया। रायसेन में भोजेश्वर महादेव को 5 क्विंटल फूल, धतूरे, बिल्व पत्र और आम के पत्तों के साथ नागेश्वर स्वरूप में सजाया गया है। टीकमगढ़ के शिव धाम, कुंडेश्वर में सवा किलो भांग से शिव का आकर्षक श्रृंगार होगा। शाम 7 बजे महा आरती होगी। सीहोर के कुबरेश्वर महादेव के दर्शन के लिए लोग बारिश में भीगते पहुंच रहे हैं। Read More:- इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़ Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।