Saina Nehwal Retires Badminton: भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने किया संन्यास ऐलान!

saina-nehwal-retires-from-badminton

Saina Nehwal Retires Badminton: भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने किया संन्यास ऐलान!

saina nehwal retires badminton भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने किया संन्यास ऐलान

Saina Nehwal Retires Badminton:भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संयाल लेने की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। दरअसल साइना 2 सालों से घुटने की समस्या से जूझ रहीं हैं, जिसकी वजह से उन्होंने संयास लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि- 'घुटने की पुरानी बीमारी के कारण अब उनके लिए खेलना संभव नहीं रह गया है।'

आखिरी मुकाबला 2023 में खेला

लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता रह चुकी साइना ने अपना आखिरी मैच सिंगापुर ओपन 2023 में खेला था, हालांकि उस समय उन्होंने संन्यास की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की थी।

'मैंने अपने सिद्धांतों पर खेला और अपने सिद्धांतो पर छोड़ा' -साइना

'मैंने दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था। मैंने अपने सिद्धांतों पर खेल शुरू किया और अपने सिद्धांतों पर ही छोड़ा, इसलिए मुझे घोषणा जरूरी नहीं लगी।' उन्होंने साफ किया कि - 'जब कोई खिलाड़ी आगे खेलने की स्थिति में नहीं होता, तो उसे स्वीकार करना ही बेहतर होता है। अगर आप खेलने लायक नहीं हैं, तो बस वहीं बात खत्म हो जाती है।'

चोट के बाद भी साइना ने खेलना नहीं छोड़ा

रियो ओलिंपिक 2016 के दौरान साइना को घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद भी उन्होंने खेल नहीं छोड़ा बल्कि शानदार वापसी की 2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल भारत को दिलाया और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया। लेकिन घुटने की समस्या ठीक नहीं हुई,जिसके बाद 2024 में साइना ने बताया कि- 'घुटनों में आर्थराइटिस है और कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुका है, जिससे शीर्ष स्तर पर खेलना लगभग असंभव हो गया है।'

घुटने की समस्या की वजह से ट्रेनिंग भी नहीं ले पा रही थी साइना

उन्होंने बताया कि - 'टॉप लेवल पर बने रहने के लिए प्रतिदिन 8–9 घंटे की कड़ी ट्रेनिंग करनी पड़ती है, लेकिन उनके घुटने अब 1–2 घंटे की ट्रेनिंग भी नहीं झेल पा रहे थे। घुटनों में सूजन आ जाती थी और उसके बाद खुद को पुश करना बेहद मुश्किल हो जाता था।'

ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला

लंदन ओलिंपिक-2012 में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 साइना ने भारत के नाम ब्रॉन्ज मेडल किया। वो ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन प्लेयर हैं। उन्होंने 3 ओलिंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। और 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। बता दें कि, BWF सुपर सीरीज प्रतियोगिता 2009 में जीत दर्ज करने वाली पहली महिला बनी। फिर उन्हें 2009 में अर्जुन अवॉर्ड और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।   Also read- RCB vs GG WPL 2026: RCB ने लगातार 5वीं जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह की पक्की!

संबंधित सामग्री

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।