SA vs NZ T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची कीवी टीम

sa-vs-nz-new-zealand-enter-in-t20-world-cup-2026-final

SA vs NZ T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची कीवी टीम

sa vs nz t20 wc 2026 साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची कीवी टीम

SA vs NZ T20 WC 2026: T20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। इसी के साथ दूसरी बार न्यूजीलैंड टीम T20 वर्ल्ड कप में पहुंची। यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाएं, वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 173 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

साउथ अफ्रीका की लड़खड़ाती बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में ही उन्होंने 2 विकेट गंवा दिए। क्विंटन डी कॉक और रयान रिकल्टन को कोल मैककॉन्ची ने आउट किया। 55 रन पर कप्तान ऐडन मार्करम भी पवेलियन लौटे, और 77 रन पर आधी टीम आउट हो चुकी थी। मार्को जैंसन ने अकेले संघर्ष किया और 30 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की ओर मैट हेनरी, कोल मैककॉन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट चटकाएं।

न्यूजीलैंड की धमाकेदार शुरुआत

169 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने शानदार ओपनिंग की। टिम सीफर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की, जिसने साउथ अफ्रीका को मैच से बाहर कर दिया। सीफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के थे। इस पार्टनरशिप ने न्यूजीलैंड को मजबूत नींव दी।

फिन एलन का रिकॉर्डतोड़ शतक

फिन एलन ने मैच में धमाल मचाया और T20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को आसान जीत दिलाई।

कीवी टीम का ऐतिहासिक फाइनल एंट्री

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल में दूसरी बार जगह बनाई। उन्होंने लक्ष्य को 12.5 ओवर में हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले 2021 में वे फाइनल पहुंचे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे। अब मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली टीम पहली बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

 

संबंधित सामग्री

हरियाणा में स्कूलों की तस्वीर बदलेगी: सीएम सैनी ने जर्जर भवन हटाकर नए निर्माण के दिए सख्त आदेश

राज्य

हरियाणा में स्कूलों की तस्वीर बदलेगी: सीएम सैनी ने जर्जर भवन हटाकर नए निर्माण के दिए सख्त आदेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों को बदलने की पहल की है, जिसमें नए, आधुनिक और मजबूत भवन बनाने का प्रस्ताव है।

हरिद्वार में पति ने बीमार पत्नी को जहर देकर मारा, 5 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

हरिद्वार में पति ने बीमार पत्नी को जहर देकर मारा, 5 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

हरिद्वार में एक पति ने अपनी बीमार पत्नी को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने पांच महीने बाद इस मामले का खुलासा करते हुए पति को गिरफ्तार किया।

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में आग, 50 मकान कराए खाली, 8 घंटे बाद पाया काबू

राज्य

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में आग, 50 मकान कराए खाली, 8 घंटे बाद पाया काबू

लखनऊ के एक कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों को दिक्कतें हुई। आसपास के 50 घर खाली कराए गए।

छत्तीसगढ़: बेमेतरा में दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक घायल

राज्य

छत्तीसगढ़: बेमेतरा में दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक घायल

बेमेतरा, छत्तीसगढ़ में दीवार गिरने की घटना में दो बच्चियों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जारी है।

CM योगी ने हाथरस में 550 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, अखिलेश पर पलटवार

राज्य

CM योगी ने हाथरस में 550 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, अखिलेश पर पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में 550 करोड़ रुपये की 143 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कहा कि उन्होंने शांति और सुरक्षा के माहौल में विकास को बढ़ावा दिया है।