RR Vs KKR Match Result: रहाणे ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, राजस्थान को कोलकाता के हाथों मिली करारी हार

rr-vs-kkr-ipl-2026-match-result-kkr-win

RR Vs KKR Match Result: रहाणे ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, राजस्थान को कोलकाता के हाथों मिली करारी हार

rr vs kkr match result रहाणे ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड राजस्थान को कोलकाता के हाथों मिली करारी हार

RR Vs KKR Match Result: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR)  को हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मैच खेला गया, जहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी KKR टीम ने  19.4 ओवर में 161 रन बनाकर जीत दर्ज की।

KKR की ओर की पारी

कोलकाता की ओर से बैटिंग करने उतरे टिम साइफर्ट और रहाणे बिना खाता खोले ही आउट हो गए। फिर अंगकृष रघुवंशी आएं, उन्होंने 10 रन, कैमरन ग्रीन ने 27 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के 9 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन थे। फिर 10.1 ओवर पर पॉवेल 23 रन बनाकर आउट हो गए। रमनदीप 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम से रिंकू सिंह ने 53 रन और अनुकूल रॉय ने 29 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।

राजस्थान टीम की ओर से रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट वहीं नांद्रे, जोफ्रा आर्चर, यशराज, रवि विश्नोई ने 1-1 विकेट चटकाएं।

RR ने KKR को दिया 156 का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन बनाकर पावलेयन लौट गए। इसके बाद टीम से बाकी कोई भी प्लेयर 15 रन का स्कोर पार नहीं कर सका। इसी के साथ टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 155 रन बनाए।

KKR की ओर से कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाएं। इसी के साथ वरुण चक्रवर्ती ने T-20 में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। वहीं सुनील ने 2 विकेट झटके।

रहाणे ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा डक के मामले में अजिंक्य रहाणे 12 बार बिना खाता खोले आउट हो गए, ऐसा करने वाले पहले ओपनर बन गए हैं। उनके बाद पार्थिव पटेल (11), शिखर धवन (10), गौतम गंभीर (10) और डेविड वॉर्नर (9) का नाम आता है।

दोनों की टीमों की प्लेइंग -12

कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।

इम्पैक्ट- मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी।

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर- संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में 33 लाख 92 हजार 695 लोगों के खाते में 203 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

CM सम्राट ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर तोड़ी चुप्पी, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

राज्य

CM सम्राट ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर तोड़ी चुप्पी, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों पर जारी की Advisory

राज्य

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों पर जारी की Advisory

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर ठगों और फर्जी नियामक संस्थाओं के खिलाफ चेतावनी जारी की है। जनता को सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है।

भारत में मनाया गया संविधान हत्या दिवस, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

भारत में मनाया गया संविधान हत्या दिवस, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

भारत में आज संविधान हत्या दिवस के रूप में दिन मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया।

Vastu Tips: घर में  रखें ये शुभ वस्तुएं, आएगी सुख-समृद्धि

सनातन

Vastu Tips: घर में रखें ये शुभ वस्तुएं, आएगी सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में श्रीमद् भगवद् गीता, चांदी का सिक्का, कौड़ियाँ, हल्दी की गांठ और गुलाब का पौधा रखने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।